फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Child Trafficking Shock: BAMS Doctor Sisters Krishna and Preeti Sharma Arrested for Baby Theft Racket

UP: हाथ में बीएएमएस डिग्री, घर में अस्पताल...बच्चा चोरी का ऐसा रैकेट; चौंका देगा सगी बहनों का भयानक खेल

Wed, 10 Sep 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 09:29 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बच्चों की तस्करी के गिरोह में शामिल दो सगी बहनों के गंदे खेल का खुलासा हुआ है। एक बहन बीएएमएस कर चुकी है, वहीं दूसरी को डिग्री मिलने वाली थी। 

विज्ञापन
Agra Child Trafficking Shock: BAMS Doctor Sisters Krishna and Preeti Sharma Arrested for Baby Theft Racket
सगी बहनों का घर - फोटो : संवाद

विस्तार

बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह में शामिल राज नगर, शाहदरा की कृष्णा और प्रीति शर्मा की मां बेबी नर्स थीं। एक हाॅस्पिटल में कार्य करती थीं। वो क्षेत्र की महिलाओं के छोटे-मोटे इलाज भी करने लगीं। इसके लिए घर में ही मरीजों को देखा करती थी। उन्होंने अपनी बेटियों को भी बीएएमएस में दाखिला दिला दिया। 6 महीने पहले कृष्णा को डिग्री मिल गई। उसने मिठाई बांटकर क्षेत्र के लोगों को जानकारी दी थी। वहीं प्रीति भी अंतिम वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अमर उजाला की टीम मंगलवार को राज नगर पहुंची। प्रीति और कृष्णा के घर पर ताला लगा मिला। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस आई थी। दोनों को पकड़कर ले गई थी। इसके बाद मां सहित अन्य परिजन नजर नहीं आ रहे हैं। घर पर ताला लगा हुआ है। कुछ लोगों ने बताया कि बेबी रामबाग स्थित एक हाॅस्पिटल में नर्स का कार्य करती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं को घर पर देखना शुरू कर दिया। वह बच्चा पैदा होने से लेकर प्रसव कराने की बात करती थी। इस पर बड़ी संख्या में लोग आया करते थे। बेटियां प्रीति और कृष्णा भी नर्स बन गईं। उन्होंने पहले अलग-अलग अस्पताल में नाैकरी की। इससे फायदा होने पर पढ़ाई भी शुरू कर दी। वह भी अपने घर पर मरीजों को देखा करती थीं। प्रसव भी कराने जाया करती थीं। हालांकि अभी पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है। आरोपी बहनों के परिवार के लोग सामने नहीं आ रहे हैं।

 
विज्ञापन

यह था मामला
घटना 22 अगस्त की है। बांदा निवासी सुरेश ईंट बनाने का काम करते हैं। वह राजस्थान जा रहे थे। सराय काले खां बस अड्डे पर सो रहे थे। रात तकरीबन 11 बजे उनके 6 महीने के बेटे को गायब कर दिया था। दिल्ली पुलिस बच्चे की तलाश में लगी थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पुलिस को सुराग मिला था। पिनाहट से हलवाई का काम करने वाले वीरभान को पकड़ा। उससे पूछताछ के बाद रामबाबू और कालीचरण को गिरफ्तार किया गया। अपहरणकर्ताओं से बच्चे को कमलेश ने 4.30 लाख रुपये में खरीदा था।
 

अस्पताल से पकड़ा था कमलेश
पुलिस ने केके नर्सिंग होम से कमलेश को पकड़ा था। दिल्ली पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची थी। पुलिसकर्मी ने सीने में दर्द बताकर बात की थी। वह इलाज करने की बात कर रहा था। उसने फिरोजाबाद के मास्टरमाइंड सुंदर सिंह को बच्चा बेचा था। वह मेडिकल रिप्रजेंटेटिव है। बाद में वो भी पकड़ लिया गया। उन्होंने बच्चे को राजनगर, शाहदरा निवासी बहनों कृष्णा और प्रीति शर्मा को बेचा था। उनके घर से ही बच्चा बरामद किया गया था। सभी आरोपी 3 साल से बच्चा चोरी कर रहे थे। एक आरोपी लखनऊ के हरिनगर की ज्योत्सना भी है। पुलिस ने कमलेश कुमार, सुंदर सिंह, कृष्णा, राधे गोपाल रेजिडेंसी निवासी रितु त्रिपाठी, फेज दो कावेरी कुंज, कमला नगर निवासी रुबीना अग्रवाल और फिरोजाबाद निवासी निखिल कुमार को रिमांड पर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed