{"_id":"5af18bcc4f1c1b9e098b8c1d","slug":"agra-cheated-to-air-force-employee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्लाट के नाम पर एयरफोर्स कर्मचारी की पत्नी से ठगे चार लाख रुपये, अब दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट के नाम पर एयरफोर्स कर्मचारी की पत्नी से ठगे चार लाख रुपये, अब दे रहा धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 08 May 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में प्लाट दिलाने के नाम पर एक प्रॉपर्टी डीलर ने एयरफोर्स कर्मचारी की पत्नी से चार लाख 11 हजार रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद प्रॉपर्टी डीलर प्लाट देने से मुकर गया।
जब एयरफोर्स कर्मचारी की पत्नी ने इसकी शिकायत की तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले में पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है।
शहर के नसीराबाद मऊ रोड निवासी नियाज मोहम्मद की बेटी की शादी जयपुर एयरफोर्स में तैनात कमरुद्दीन से हुई थी। नियाज मोहम्मद ने अवधेश श्रीवास्तव पुत्र झुन्नीलाल से मुलाकात हुई।

अवधेश ने सौ गज की जमीन दिखाई। नियाज ने अपनी बेटी को जयपुर से बुलवा लिया और उन्हें जमीन दिखाई। बेटी को जमीन पंसद आ गई। इसके चलते 10 सितंबर को दो लाख और फिर 11 नवंबर को दो लाख रुपये दिए।
जब पीड़िता ने जमीन उनके नाम करने के लिए कहा तो पहले तो वह काफी दिनों तक गुमराह करता रहा और एक दिन फिर 11 हजार रुपये उनसे ले लिए।
पीड़ित को यह अहसास हो गया कि उनका पैसा फंस गया तो उन्होंने अवधेश से रुपये लौटाने या फिर प्लाट उनके नाम करने के लिए कहा।

जान से मारने की दी धमकी
आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर अवधेश ने कहा कि रुपये नहीं लौटाएगा। गत 29 अप्रैल को वह अपने भाई और अन्य साथियों के साथ पीड़ित के घर आया और परिजनों के साथ मारपीट की।
इसके अलावा जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
इसके अलावा जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।