Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra CDO Warns BDOs of Salary Hold Over Poor Performance in Family ID Scheme

सीडीओ के आदेश: फैमिली आईडी रैंकिंग न सुधरने पर बीडीओ का रुकेगा वेतन, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लिए लगें कैंप

Thu, 28 May 2026 09:18 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 28 May 2026 09:18 AM IST
सार

आगरा में फैमिली आई योजना में खराब प्रदर्शन पर सीडीओ प्रतिभा सिंह ने कई बीडीओ को एक सप्ताह में सुधार करने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही पेंशन शिविर लगाने, गोशालाओं के सत्यापन और ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश भी दिए गए।

विज्ञापन
Agra CDO Warns BDOs of Salary Hold Over Poor Performance in Family ID Scheme
सीडीओ आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा विकास भवन में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने खंड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने फैमिली आई बनाने में खराब प्रदर्शन वाले बीडीओ को एक सप्ताह में स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। सुधार न होने पर बीडीओ के वेतन रोकने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन


फैमिली आई बनाने में बरौली अहीर, शमशाबाद, बिचपुरी और फतेहाबाद विकास खंडों की स्थिति संतोषजनक मिली। वहीं सैंया, बाह, जैतपुरकलां और अकोला की स्थिति खराब पाई गई।
विज्ञापन


सीडीओ प्रतिभा सिंह ने वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के पात्रों को लाभ दिलाने के लिए गांव स्तर पर शिविर लगाने को कहा। पात्र लाभार्थियों की सूचना प्रतिदिन गूगलशीट पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इस कार्य में रुचि न दिखाने वाले सचिवों और पंचायत सहायकों पर कार्रवाई के आदेश भी दिए गए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गोशालाओं में बने भूसा भंडार गृहों का निरीक्षण और सत्यापन करने के लिए कहा गया। ग्रामीण आवास, मनरेगा, एनआरएलएम और आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण जैसी अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed