फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra call details will show that the conspiracy behind the violence

भारत बंदः पुलिस ने भी माना साजिश के तहत हुई हिंसा, अब ऐसे शिकंजे में लिए जाएंगे साजिशकर्ता

Thu, 05 Apr 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 05 Apr 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
agra call details will show that the conspiracy behind the violence
आग बुझाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एससी एसटी एक्ट में हुए बदलाव के विरोध में दो अप्रैल को शहर में हुए उपद्रव के पीछे गहरी साजिश थी। इसे कुछ लोगों ने अंजाम दिया। पुलिस को यह आशंका है। अब इसी पर काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


साजिशकर्ताओं तक पहुंचने के लिए उन लोगों की सूची तैयार की गई है जिन्होंने प्रदर्शन के लिए भीड़ जुटाई। इनमें से कई ऐसे मिले हैं, जिन पर पहले से बलवे के केस हैं। 
विज्ञापन


सूची में शामिल सभी नेताओं के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि साजिश के बारे में कुछ जानकारी मिली है। 

agra call details will show that the conspiracy behind the violence
बवाल - फोटो : अमर उजाला
जैसे दो अप्रैल से चार दिन पहले ही बस्तियों में भीड़ जुटाने के लिए सभा की गई थी। लोगों को उकसाने के लिए आरक्षण खत्म करने की साजिश किए जाने जैसे झूठ बोले गए थे। 

ऐसे सभी लोगों की सूची तैयार की गई है। इनके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। इससे मालूम चलेगा कि ये किनके संपर्क में थे? 

इनकेपास किसका फोन आया और फिर इन्होंने किसे फोन किया? इनकी लोकेशन भी पता चल जाएगा। जिनके बारे में साक्ष्य मिल जाएंगे, उनसे पूछताछ की जाएगी।

उपद्रवियों से भी होगी पूछताछ

उपद्रवियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। यह भी पूछेगी कि उन्हें किसने उकसाया? इससे साजिशकर्ताओं के नाम मिल सकते हैं।

ग्वालियर रोड और एमजी रोड पर उन इलाकों में ही ज्यादा हिंसा हुई है, जहां पहले भी बवाल होते रहे हैं। पुलिस ने पुराने बवाल में शामिल रहे लोगों की कुंडली भी निकाल ली है। इनके बारे में पता किया जा रहा है कि दो अप्रैल को इनकी क्या गतिविधि रही?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed