फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra bridges will be repaired ahead the delegation of G-20 countries visits

G20 Summit: आगरा के पुलों की होगी मरम्मत, ताजमहल के पार्श्व में यमुना भी दिखेगी लबालब

Tue, 03 Jan 2023 03:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Jan 2023 03:18 PM IST
सार

जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल जिन रास्ते से गुजरेंगे, उसमें पड़ने वाले रेलवे पुल और यमुना पर बने पुल की मरम्मत होगी। यमुना नदी में भी अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। 
 

विज्ञापन
Agra bridges will be repaired ahead the delegation of G-20 countries visits
फतेहाबाद रोड पर बाउंड्री वॉल की रंगाई-पुताई करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के लिए आगरा के खेरिया हवाई अड्डे के रास्ते में पड़ने वाले ईदगाह रेलवे पुल और यमुना पर बने आंबेडकर पुल की मरम्मत होगी। यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। ताकि ताजमहल से पार्श्व में देखने पर यमुना लबालब दिखाई दे। यह निर्देश सोमवार को लखनऊ से आगरा आए नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने दिए हैं। मंडलायुक्त सभागार में उन्होंने जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन को लेकर हो रहीं तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


फतेहाबाद रोड पर लोक निर्माण विभाग और मेट्रो के कार्यों की धीमी रफ्तार पर प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को फटकार लगाई। कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। जी-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल पहले 9 व 10 फरवरी को आगरा आना था, लेकिन अब यह 11 से 13 फरवरी तक शहर में रहेगा। 
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल जिन मार्गों से गुजरेगा उन मार्गों की दुकानों व बाजारों पर एक रंग व साइज के बोर्ड टंगे होंगे। जिसका डिजाइन नगर निगम तय करेगा। चौराहों व फुटपाथ का सुंदरीकरण होगा। तीन शिफ्ट में काम शहर को संजाने व संवारने का काम होगा। इसके लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। प्रत्येक विभाग का एक माइक्रो प्लान बनेगा। जबकि पूरे शहर की एक डीपीआर बनेगी। बैठक में विशेष सचिव धर्मेंद्र सिंह और मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कहा जी-20 देशों के प्र्रतिनिधिमंडल के आगमन में आमजन को सहभागी बनाया जाए। इसके लिए स्कूल, कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिताएं, मैराथन आयोजित हों। स्वागत में पुष्पवर्षा के स्थल चिह्नित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों को दी गई जिम्मेदारी 

नगर निगम, विकास प्राधिकरण, पर्यटन, संस्कृति विभाग, लोक निर्माण, सेतु निगम, छावनी परिषद, उद्यान विभाग, पुलिस व प्रशासन को जी-20 प्रतिनिधिमंडल की तैयारियों के लिए जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में डीएम नवनीत सिंह चहल, पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एडीए प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम, एडीए सिटी अंजनी कुमार, नगरायुक्त निखिल टीकाराम फुंडे, एडीए सचिव गरिमा सिंह की उपस्थिति रही।

उदयपुर की तर्ज पर संवरेगा शहर

जी-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल आगरा से पहले कोलकाता और उदयपुर जाएगा। कोलकाता और उदयपुर में जिस तरह की तैयारियां व व्यवस्थाएं होंगी उसी तर्ज पर आगरा को संवारा जाएगा। इसके लिए प्रमुख सचिव ने विभिन्न विभागों के समन्वय से एक टीम कोलकाता और उदयपुर भेजने के निर्देश दिए हैं। दीवारों पर चित्रकारी होगी। वार्टिकल गार्डन लगाए जाएंगे। सभी कार्य 31 जनवरी तक पूर्ण करने हैं।

एक चौराहा का होगा नामकरण

जिस मार्ग से प्रतिनिधिमंडल गुजरेगा उस मार्ग के सभी चौराहों का सुंदरीकरण होगा। इसके अलावा एक चौराहे व सड़क का नामकरण भी जी-20 के नाम पर होगा। प्रमुख सचिव ने सभी विभागों को इस कार्य में जुट जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से जी-20 प्रतिनिधिमंडल के आगरा आगमन को लेकर लगातार निगरानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed