{"_id":"59eb6aa44f1c1b86698b6c23","slug":"agra-bjp-in-inviting-application-for-municipal-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावः भाजपा का टिकट पाना है तो जल्दी करें, आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावः भाजपा का टिकट पाना है तो जल्दी करें, आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने को लंबी लाइन है। ऐसे में पार्टी ने बाकायदा प्रत्याशियों को आवेदन का मौका दिया है। प्राप्त आवेदनों पर विचार के बाद योग्य प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा।
बता दें कि केंद्र और प्रदेश में सरकार बनने के बाद भाजपा में आस्था दिखाने वालों की गिनती बढ़ी है। हालात ये हैं कि पिछले चुनाव में कई वार्ड ऐसे थे जहां पार्टी को प्रत्याशी नहीं मिल रहे थे। अब हालात इसके उलट हैं।
एक-एक वार्ड से 10 से अधिक आवेदक हैं, जो पिछले कई दिनों से महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के कैंप कार्यालय पर और ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर आवेदकों की कतार है। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी के निष्ठावान परिश्रमी कार्यकर्ता को ही महत्व दिया जाएगा।

इस समय करें आवेदन
उन्होंने बताया कि भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर 23 और 24 अक्टूबर को 11.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक नगर निकाय चुनाव के प्रभारी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सह प्रभारी/प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी मेयर और पार्षद की उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार करेंगे।
मेयर की दौड़ में हैं ये
भाजपा मेयर पद के लिए कई पदाधिकारी मैदान में हैं। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व डिप्टी मेयर नवीन जैन, पूर्व ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष गामा दुबे, वर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, राजकुमार खंडेलवाल, शिव शंकर शर्मा, विजय दत्त पालीवाल आदि के नाम तेजी से चल रहे हैं। अब देखना है कि किस्मत किसका साथ देती है।