फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra became the runner-up in the state Taekwondo competition by winning 35 medals.

Agra News: राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 35 पदक पाकर आगरा उपविजेता

Wed, 12 Nov 2025 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Agra became the runner-up in the state Taekwondo competition by winning 35 medals.
ताइक्वांडो
आगरा। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 5 से 8 नवंबर तक आयोजित 41वीं सब जूनियर, 9वीं कैडेट व 42वीं सीनियर, 9वीं पूमसे बालक एवं बालिका राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा की टीम 15 स्वर्ण, 10 रजत व 10 कांस्य पदक प्राप्त कर उपविजेता रही। प्रतियोगिता में 41 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभागिता की। खिलाड़ियों के आगरा आगमन पर ताइक्वांडो संघ के सचिव देवेंद्र सिंह ने अर्जुन नगर स्थित बाल भारती स्कूल में खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कनक चौधरी, तेजश श्रीवास्तव, क्षितिज दीक्षित, आरुणी गुप्ता, वंशिका राठौर, आरोही सिंह, श्रद्धा भदौरिया, आरती शर्मा, दुर्गेश शर्मा, कुणाल राणा, नवीन सिंह चाहर, एंजेल थापा, चिराग वर्मा, कार्तिक भदौरिया और शिवांश ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अर्पिता राठौर, आरव राठौर, अनुष्का, प्रिंस कुमार, दीपक सिंह, मुनेंद्र कुमार, दिव्यांशी सारस्वत, विराट चाहर, काव्या, पूर्णिमा ने रजत और आलोक वर्मा, अक्षत कुमार, अनंत, गौरव सिकरवार, पुनीत कुमार, तृप्ति कुमारी, पीहू वर्मा, शिवानी तेहरिया, उज्जवल प्रताप सिंह, अंशुल कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष विनोद बंसल, चंद्रशेखर, प्रशिक्षक मनोज सिंह, अरविंद कुमार, सौम्या, रंजन बेहरा, अनिल कुमार, संदीप कुमार, सनी कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed