फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra beaten to boyfriend on road

प्यार की सजाः सरेराह प्रेमी पर टूट पड़े परिजन, प्रेमिका मांगती रही रहम की भीख

Sat, 26 May 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 26 May 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
agra beaten to boyfriend on road
प्रेमी पिटाई करते लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के खंदौली थाना इलाके में शुक्रवार को बीच सड़क पर खूब तमाशा हुआ। एक प्रेमी युगल को परिजनों ने वहां पकड़ लिया और प्रेमी की जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन


लोग बीच-बचाव करते रहे लेकिन परिजन और उनके साथ आए लोग प्रेमी की पिटाई करत रहे। इस बीच प्रेमिका ने उसे बचाने की नाकाम कोशिश करती रही। 

बीच रोड पर चल रहे इस तमाशे के बीच वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को अपने साथ लेकर चली गई। इसके बाद मामला शांत हुआ। 

बताया गया कि खंदौली इलाके की एक शादीशुदा महिला को एक युवक से मोहब्बत हो गई। वह प्रेमी के साथ रहने के लिए घर परिवार छोड़कर चली आई। 

agra beaten to boyfriend on road
सरेराह हुई पिटाई - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को आगरा-हाथरस रोड पर दोनों को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया और फिर क्या था। परिजनों ने प्रेमी की पिटाई लगाना शुरू कर दिया। 

लात-घूंसो से उसकी पिटाई की गई। कई बार वह रोड पर गिर गया और फिर संभला लेकिन लोग उसे पीटना बंद नहीं कर रहे थे। जबकि प्रेमिका उसे बचा रही थी। 

सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रेमी को मुक्त कराया और फिर दोनों को गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed