{"_id":"69850ed484d45e9000045274","slug":"agra-basketball-premier-league-inaugurated-today-agra-news-c-365-1-sagr1044-106421-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग का उद्घाटन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग का उद्घाटन आज
Fri, 06 Feb 2026 03:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
आगरा। आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग के तृतीय संस्करण का उद्घाटन शुक्रवार को होगा। आयोजन सचिव शमी तोमर एवं आगरा बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉ. रीनेश मित्तल ने बताया कि मुख्य अतिथि भारतीय बास्केटबॉल संघ के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक रितु शर्मा होंगी।
शुभारंभ शाम 7 बजे होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा स्थित बास्केटबॉल कोर्ट पर किया जाएगा। प्रीमियर लीग का यह तीसरा आयोजन है, जिसमें आगरा की कुल 6 टीमें होली कोर्ट्स किंग्स, आगरा ताज रिबाउंडर्स, अतुल स्पार्टन, गायत्री सुपर किंग्स, कोर्ट योद्धा एवं शेमरॉक थंडरबर्ड शामिल हो रही हैं। लीग मैचों के आधार पर शीर्ष चार टीमें 7 फरवरी को सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगी, जबकि 8 फरवरी को फाइनल मैच होगा।