{"_id":"68c0f6167241f35fa4049ae0","slug":"agra-atalpuram-township-plot-over-six-times-applications-received-final-lottery-draw-set-for-29-sept-2025-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: इंतजार खत्म...आगरा की नई टाउनशिप में सबसे सस्ते प्लॉट के लिए, इस तारीख को खुलेगी लॉटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इंतजार खत्म...आगरा की नई टाउनशिप में सबसे सस्ते प्लॉट के लिए, इस तारीख को खुलेगी लॉटरी
Wed, 10 Sep 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 10 Sep 2025 09:22 AM IST
सार
आगरा की नई टाउनशिप अटलपुरम में भूखंडों की लॉटरी खुलने की तारीख घोषित कर दी गई है। इस आवासीय योजना में 322 भूखंडों के लिए 1842 आवेदन आए हैं। भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से सूरसदन में होगा।
विज्ञापन
आगरा की नई टाउनशिप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के ग्वालियर रोड स्थित ककुआ और भांडई गांव में 138 हेक्टेयर में विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप के पहले चरण में सेक्टर-1 में 322 भूखंडों के लिए 1842 आवेदन आए हैं। भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से 29 सितंबर को सूरसदन में होगा। 15 से 22 सितंबर के बीच खरीदारों को आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 अगस्त को आगरा में एडीए की आवासीय योजना अटलपुरम को लाॅन्च किया था। 8 अगस्त से भूखंड खरीद के पंजीकरण शुरू हुए। 8 सितंबर तक 1842 आवेदन आए हैं। आवेदन भूखंडों की संख्या से करीब छह गुना अधिक हैं। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि भूखंड खरीद के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित समय अवधि में प्राप्त हुए आवेदनों और अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है।

Trending Videos
त्रुटि सुधार के लिए 15 सितंबर को जयपुर हाउस स्थित एडीए दफ्तर में सूचना पट और प्राधिकरण की वेबसाइट पर सभी आवेदकों की सूची अपलोड की जाएगी। 22 सितंबर तक आवेदक सूची में अंकित कमियों को दूर कर सकेंगे। आवेदन फाॅर्म में दर्शायी त्रुटि दूर नहीं करने पर आवेदन निरस्त हो जाएगा। ऐसे आवेदन को लॉटरी ड्राॅ में भी शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
किस श्रेणी में कितने आवेदन
- श्रेणी क्षेत्रफल (वर्गमीटर में) भूखंड आवेदन
- ईडब्ल्यूएस: 33 से 40 तक 81 111
- एलआईजी: 41 से 50 तक 78 105
- एमआईजी-1: 51 से 75 तक 75 620
- एमआईजी-3: 101 से 150 तक 80 946
- एचआईजी: 151 से 300 तक 8 60
- श्रेणी क्षेत्रफल (वर्गमीटर में) भूखंड आवेदन
- ईडब्ल्यूएस: 33 से 40 तक 81 111
- एलआईजी: 41 से 50 तक 78 105
- एमआईजी-1: 51 से 75 तक 75 620
- एमआईजी-3: 101 से 150 तक 80 946
- एचआईजी: 151 से 300 तक 8 60