{"_id":"690d6ac168676695fa072217","slug":"agra-atalpuram-s-hig-sections-see-poor-response-ahead-of-last-booking-day-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा की नई टाउनशिप में सबसे सस्ते प्लॉट...फिर भी बड़े भूखंडों के लिए नहीं मिल रहे खरीदार, ये है हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा की नई टाउनशिप में सबसे सस्ते प्लॉट...फिर भी बड़े भूखंडों के लिए नहीं मिल रहे खरीदार, ये है हालत
Fri, 07 Nov 2025 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Nov 2025 09:12 AM IST
सार
आगरा की नई टाउनशिप अटलपुरम में बड़े भूखंडों के लिए खरीदार नहीं मिल रहे हैं। फेज-1 में सेक्टर-2 और 3 के 374 भूखंडों की खरीद के लिए 450 आवेदन आए हैं। वहीं बुकिंग का आज अंतिम दिन है।
विज्ञापन
आगरा की नई टाउनशिप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अटलपुरम में बड़े भूखंडों के लिए खरीदार नहीं मिल रहे। फेज-1 में सेक्टर-2 व 3 में 374 भूखंडों के लिए बृहस्पतिवार तक करीब 450 लोगों ने बुकिंग कराई है। इसमें सर्वाधिक बुकिंग दुर्बल, अल्प और मध्यम आय वर्ग के भूखंडों की हुई है। शुक्रवार को बुकिंग का अंतिम दिन है।
ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई में एडीए 138 हेक्टेयर में सबसे बड़ी आवासीय योजना अटलपुरम टाउनशिप को विकसित कर रहा है। तीन फेज में विकसित होने वाली इस टाउनशिप में करीब 4200 भूखंड हैं। 29500 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर है। फेज-1 में सेक्टर-1 में 280 से अधिक भूखंड बिक चुके हैं।
सात नवंबर तक सेक्टर-2 व 3 के लिए बुकिंग होगी। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि करीब 450 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अंतिम दिन अधिक आवेदन आने के आसार हैं। एचआईजी व बड़े भूखंड के लिए कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 2 दिसंबर को लकी ड्रॉ आयोजित होगा। ड्रॉ के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।