फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Arms smuggler arrested in Iradtnagar, four pistols recovered

आगरा: इरादतनगर में हथियार तस्कर गिरफ्तार, चार पिस्टल बरामद

Mon, 15 Nov 2021 12:19 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 15 Nov 2021 12:19 AM IST
सार

थाना इरादतनगर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि तस्कर ओम प्रकाश गांव जलालपुर, थाना टप्पल, अलीगढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ यह कार्रवाई एसटीएफ के उप निरीक्षक अक्षय त्यागी के नेतृत्व में टीम ने की।

विज्ञापन
Agra: Arms smuggler arrested in Iradtnagar, four pistols recovered
गिरफ्तार हथियार तस्कर और बरामद पिस्टल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की नोएडा इकाई ने रविवार दोपहर को इरादतनगर में गांव कुर्रा चित्तरपुर मोड़ से हथियार तस्कर ओम प्रकाश उर्फ शाका उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया। वह मुरैना से बस में दिल्ली एनसीआर जा रहा था। उसके पास से 32 बोर की चार पिस्टल बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


थाना इरादतनगर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि ओम प्रकाश गांव जलालपुर, थाना टप्पल, अलीगढ़ का रहने वाला है। यह कार्रवाई एसटीएफ के उप निरीक्षक अक्षय त्यागी के नेतृत्व में टीम ने की। शनिवार को एसटीएफ ने जसवीर उर्फ कालू और योगेश को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। दोनों से पूछताछ में ओमप्रकाश का नाम सामने आया था।
विज्ञापन


जानकारी मिली थी कि वह इंदौर की बस में मुरैना से आगरा आ रहा है। यहां से दिल्ली एनसीआर में हथियार लेकर जाएगा। इस पर पुलिस टीम पहुंच गई। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed