{"_id":"6af93d499fceec5ed00f0aa4","slug":"agra-airport-records-826-passenger-movements-as-charter-flights-increase-in-winter-season-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़: 411 पहुंचे, 415 ने भरी उड़ान; चार्टर विमानों की भी बढ़ी हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़: 411 पहुंचे, 415 ने भरी उड़ान; चार्टर विमानों की भी बढ़ी हलचल
Sun, 15 Nov 2026 10:34 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:34 AM IST
सार
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर शनिवार को तीन विमानों की आवाजाही हुई। बंगलूरू और नवी मुंबई की नियमित उड़ानों से 411 यात्री पहुंचे, जबकि 405 यात्रियों ने प्रस्थान किया। चार्टर विमान से 10 अन्य यात्रियों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
आगरा एयरपोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर शनिवार को तीन विमानों ने लैंडिंग की। बंगलूरू और नवी मुंबई की नियमित उड़ानों से कुल 411 यात्री यहां आए जबकि 405 यात्रियों ने प्रस्थान किया। इसके अलावा एक चार्टर विमान से 10 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए।
एयरपोर्ट से कुल 415 यात्रियों ने उड़ान भरी। चार्टर विमान से कोई यात्री आगरा नहीं आया। सिविल एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि बंगलूरू की फ्लाइट से 227 यात्री आए और 226 रवाना हुए। नवी मुंबई की फ्लाइट से 184 यात्री पहुंचे और 179 ने उड़ान भरी।
उन्होंने बताया कि विंटर सीजन में नियमित उड़ानों के साथ गैर-अनुसूचित (नॉन शेड्यूल) चार्टर विमानों की आवाजाही बढ़ रही है। जयपुर, वाराणसी और दिल्ली से पर्यटकों को लेकर आने वाले इन विमानों का कोई निश्चित समय नहीं होता है। बृहस्पतिवार को भी वाराणसी से 80 विदेशी पर्यटकों को लेकर एक चार्टर विमान रात करीब 10 बजे पहुंचा था। एटीसी ने वायुसेना से संपर्क कर इसकी लैंडिंग कराई थी।