फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Airport Flights to Increase: Bengaluru Service All seven Days Navi Mumbai three Days a Week

खुशखबर: आगरा से बंगलूरू के लिए प्रतिदिन भर सकेंगे उड़ान, नवीं मुंबई पर भी नया अपड़ेट; शेड्यूल हो रहा जारी

Fri, 25 Sep 2026 08:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 08:45 AM IST
सार

अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से आगरा से बंगलूरू की फ्लाइट सातों दिन और नवीं मुंबई की फ्लाइट तीन दिन संचालित होने की उम्मीद है। नई उड़ान व्यवस्था से कारोबारियों के साथ पर्यटन, होटल और स्थानीय कारोबार को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी।
 

विज्ञापन
Agra Airport Flights to Increase: Bengaluru Service All seven Days Navi Mumbai three Days a Week
फ्लाइट - फोटो : ANI

विस्तार

अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से आगरा से बंगलूरू की फ्लाइट सातों दिन और नवीं मुंबई की फ्लाइट तीन दिन संचालित होगी। इससे कारोबारियों को बड़े व्यावसायिक केंद्रों तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जबकि पर्यटन, होटल, ट्रैवल और स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


 

वर्तमान में बंगलूरू की फ्लाइट मंगलवार और बृहस्पतिवार को छोड़कर पांच दिन संचालित हो रही है। वहीं नवीं मुंबई की फ्लाइट भी मंगलवार और रविवार को चल रही है। अब अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से नवीं मुंबई की फ्लाइट तीन दिन संचालित हो सकेगी। आगरा सिविल एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल अथॉरिटी के निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि 25 अक्तूबर से विंटर शेड्यूल शुरू होगा। इससे पहले ही दोनों फ्लाइट के संचालन में बदलाव हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में बढ़े करीब 90 हजार यात्री
वित्तीय वर्ष 2025-26 में 987 निर्धारित आगमन और 987 निर्धारित प्रस्थान वाली उड़ानों का संचालन हुआ। इनसे कुल 2,54,650 यात्रियों ने सफर किया। इनमें 1,28,423 यात्री आगरा पहुंचे, जबकि 1,26,227 यात्री आगरा से रवाना हुए।

 
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में 655 निर्धारित आगमन और 655 निर्धारित प्रस्थान वाली उड़ानों से कुल 1,65,233 यात्रियों ने सफर किया था। इनमें 82,257 यात्री आगरा पहुंचे और 82,976 रवाना हुए। इस तरह एक साल में यात्रियों की कुल संख्या 89,417 बढ़ी, जबकि निर्धारित उड़ानों की संख्या 655 से बढ़कर 987 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed