फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Air Pollution Level Increase

Air Pollution: दिल्ली चेती, आगरा ने नहीं लिया सबक, लगातार 'जहरीली' हो रही हवा

Tue, 10 Nov 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Agra Air Pollution Level Increase
आगरा में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला

आगरा में सोमवार इस सीजन का सबसे प्रदूषित दिन रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी सूची में आगरा का एक्यूआई 474 दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। रविवार को आगरा देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में नंबर एक पर था, लेकिन सोमवार को हरियाणा और एनसीआर के शहरों में हवा ताजनगरी से ज्यादा जहरीली रही। आगरा में बढ़ते प्रदूषण के लिए यहां के लोग प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। 

विज्ञापन


ताजमहल पर प्रदूषण नियंत्रण के लिए सबसे पहले 17 मई 1999 को  टीटीजेड (ताज ट्रेपेजियम जोन) अथॉरिटी का गठन किया गया। कमिश्नर की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय कमेटी बनी, जिसमें पुलिस, प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण, एडीए, पेट्रोलियम मंत्रालय, एएसआई, वन विभाग के अधिकारी थे। अब अथॉरिटी में 25 सदस्य हैं, लेकिन प्रदूषण स्तर बढ़ रहा है। 
विज्ञापन



टीटीजेड की तर्ज पर ही दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ईपीसीए का गठन किया गया, जिसने ऑड इवन समेत कई कदम उठाए, लेकिन टीटीजेड अथॉरिटी देश में सबसे जहरीली हवा होने के बाद भी कोई कदम नहीं उठा पाई। टीटीजेड के सभी जिलों के डीएम समेत सरकारी विभागों के अधिकारी होने पर भी प्रदूषण रोकने के लिए प्रयास नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'तुरंत इमरजेंसी बैठक हो'

टीटीजेड अथॉरिटी के सदस्य उमेश शर्मा ने बताया कि टीटीजेड अथॉरिटी की तत्काल इमरजेंसी बैठक होनी चाहिए, जिसमें सभी निर्माण कार्यों पर तुरंत रोक लगाई जाए। जल निगम, स्मार्ट सिटी, नगर निगम को तुरंत खोदाई से रोका जाए। इन सभी सरकारी विभागों पर जुर्माना लगाया जाए। , 

'जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई'

टीटीजेड अथॉरिटी केशो मेहरा ने बताया कि आगरा में हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात है। अथॉरिटी सक्रियता से प्रदूषण नियंत्रण की मानीटरिंग करे। जल निगम जैसे विभागों पर कड़ी कार्रवाई की जाए जो लाखों लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। प्रदूषण के लिए सरकारी विभाग जिम्मेदार हैं, लेकिन ठीकरा उद्योग पर फोड़ देते हैं। 

सेहत से खिलवाड़

सीवर और पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए की जा रही खोदाई में चार लाख लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे जलनिगम ने धूल नियंत्रण का एक भी कदम नहीं उठाया। पश्चिमपुरी में खोदाई हो रही है, लेकिन न तो छिड़काव कराया जा रहा है और न ही हरा पर्दा लगाया गया है। यहां से धूल कण एक किमी दूर तक उड़कर आवास विकास, बोदला, सिकंदरा रोड तक पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed