फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra administration issued control number for students stuck in Ukraine

यूक्रेन में फंसे आगरा के 14 छात्र-छात्राएं: प्रशासन ने दूतावास को भेजी सूचना, जारी किया कंट्रोल रूम नंबर

Sat, 26 Feb 2022 12:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Feb 2022 12:57 PM IST
सार

ताजनगरी के कुल 14 छात्र-छात्राएं यूक्रेन के विभिन्न शहरों में फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन ने इनकी जानकारी दूतावास को भेजी है। 

विज्ञापन
agra administration issued control number for students stuck in Ukraine
यूक्रेन के विभिन्न शहरों में फंसे हैं ताजनगरी के छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के कुल 14 छात्र-छात्राएं यूक्रेन के विभिन्न शहरों में फंसे हुए हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने कलक्ट्रेट में ऐसे लोगों के बारे में सूचनाएं देने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। शनिवार सुबह जिलाधिकारी ने बताया कि 14 छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना जिले से राज्य कंट्रोल रूम के माध्यम से दूतावास को भेजी गई है। आगरा से संबंधित छात्र-छात्राएं 9441549470 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। जबकि राज्य और केंद्र स्तर पर भी कंट्रोल रूम नंबर जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

अब तक इनकी मिली जानकारी

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शहर के पुष्प पुनीत विला निवासी राशि गुप्ता, शास्त्रीपुरम की श्रेया सिंह, फतेहाबाद के वीरभान सिंह, मिढ़ाकुर के नगला गुजरा निवासी मानवेंद्र सोलंकी, बमरौली कटारा के देवेंद्र सिंह, शमसाबाद के गांव रंजीतपुरा के अनंत सिकरवार, अवधपुरी के पुष्पांजलि फेज-तीन के रजत सिंह, शास्त्रीपुरम ए ब्लॉक की अंजलि पचौरी, किरावली की छात्रा काजल चाहर और डॉ. सुधीर धाकरे की बेटी वेरोनिका व दामाद शिवांक यूक्रेन के विभिन्न शहरों में फंसे हुए हैं। 

विज्ञापन

एटीएम खाली हुए, पीने के पानी का संकट

शहर के मारुति एस्टेट क्रॉसिंग के पास स्थित पुष्प पुनीत विला निवासी राशि गुप्ता टर्नोफिल शहर में फंसी हैं। वह यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। चतुर्थ वर्ष की छात्रा हैं। शुक्रवार को दोपहर एक बजे फोन पर उन्होंने अपनी मां अंजू गुप्ता को शहर की परिस्थितियों से अवगत कराया कि सुबह चार बजे सायरन की आवाज सुनते ही उन्होंने बंकर की ओर दौड़ लगा दी थी। चार घंटे बंकर में ही बिताए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंजू गुप्ता ने बताया कि बेटी दो रात और दो दिन से जग रही है। वहां का माहौल डरावना है। नींद आती है तो कुछ देर में ही खुल जाती है। बेटी जहां है, वहां आसपास के एटीएम खाली हो गए हैं। पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि राशि ने रोमानिया और हंगरी जाने के लिए बस का फार्म भरा हुआ है। कोशिश है कि वह किसी तरह यूक्रेन से बाहर निकले।

एक साल पहले यूक्रेन गई थी राशि

राशि गुप्ता छह मार्च 2021 को यूक्रेन गई थी। माहौल खराब होने पर घर आना चाह रही थी लेकिन यूनिवर्सिटी में छुट्टियां नहीं की गईं। छुट्टी पर जाने वालों पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा था। जब यूनिवर्सिटी बंद हुई तो फ्लाइट बंद हो गई। राशि के पिता राजीव गुप्ता सीमेंट कारोबारी हैं। एक छोटी बहन और भाई है। सभी फोन और वीडियो कॉल के जरिये राशि का हाल पूछ रहे हैं। बच्चों के सकुशल वापस लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed