{"_id":"5ab612144f1c1bbc758b753b","slug":"agra-action-on-not-filing-a-lawsuit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने से महिला को मुंशी ने भगाया, फिर उसने किया कुछ ऐसा कि दर्ज करना ही पड़ा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से महिला को मुंशी ने भगाया, फिर उसने किया कुछ ऐसा कि दर्ज करना ही पड़ा मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
थाने में पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
थाने में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए गए फरियादियों को थाने से भगा देने का मामला अक्सर सामने आता ही रहता था। ऐसा ही एक मामला आगरा के न्यू आगरा थाने में आया है।
यहां ससुराल वालों की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला को मुंशी ने भगा दिया। इसके बाद महिला एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। एसएसपी ने उसे एसपी सिटी के साथ थाने भेजा।
जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी सिटी ने मामले की जांच की तो मुंशी की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने रिपोर्ट एसएसपी को दी है।

Trending Videos
आगरा शहर के जगनपुर निवासी साधना थाना न्यू आगरा में शनिवार को मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पहुंची। उसका आरोप था कि ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
यहां मुंशी ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय महिला को टरका दिया। जिसके बाद वह एसएसपी ऑफिस जा पहुंची। उसने आपबीती एसएसपी को बताई।
एसएसपी ने महिला को एसपी सिटी के हमराह थाने भेजा। एसपी सिटी कुंवर सिंह महिला को जिप्सी से लेकर थाने पहुंचे और मामले की तहकीकात की।
प्रथम दृष्टया गलती मुंशी संजीव अवस्थी की सामने आई है। मुंशी के खिलाफ रिपोर्ट एसपी सिटी ने एसएसपी को सौंप दी है। वहीं महिला के बयान के आधार पर ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।