फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Accident on Agra-Etawah highway, young man dies in accident

Accident: आगरा-इटावा हाईवे पर हादसा, ससुराल से लौट रहे युवक ही दुर्घटना में मौत; पुलिस ने शुरू की छानबीन

Mon, 23 Mar 2026 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Mar 2026 12:17 AM IST
सार

रविवार रात 10.15 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जैतपुर के पहाड़ पुरा गांव के देवेन्द्र (35) की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Agra: Accident on Agra-Etawah highway, young man dies in accident
demo - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर बाह के बडागांव के पास रविवार रात 10.15 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जैतपुर के पहाड़ पुरा गांव के देवेन्द्र (35) की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी रूठी पत्नी शिल्पी को लेने ससुराल चौरंगाहार आया था, अकेले लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बाह की मोर्चरी में रखवा दिया है। पहाड़ पुरा का देवेन्द्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। जयपुर में नग बनाने का काम करता था। छोटे भाई धर्मेन्द्र ने पुलिस को बताया कि देवेन्द्र  की पत्नी शिल्पी तीन दिन पहले रूठकर चौरंगाहार चली आई थी। देवेन्द्र दो दिन पहले जयपुर से आया था। 
विज्ञापन


रविवार को वह बाइक से रूठी पत्नी को लेने अपनी ससुराल चौरंगाहार आया था। अकेला वापस लौट रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। कॉल किए जाने पर पहुंची एंबुलेंस देवेन्द्र को लेकर बाह सीएचसी पर लाई। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची बाह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बेटियों के सिर से छिना पिता का साया
देवेन्द्र की मौत के साथ तीन बेटियों प्रतिज्ञा, आराध्या, साराध्या के सिर से पिता का साया छिन गया है। मृतक का कोई बेटा नहीं है। शिल्पी के सामने तीन बेटियों की परवरिश की पहाड़ सी चुनौती है, परिवार में कोई और कमाने वाला नहीं है। देवेन्द्र की मौत से परिवार मातम में डूब गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed