फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Accident death of six People stranded on the highway after accident jam for two and a half hours

आगरा सड़क हादसा: हाईवे पर फंसे लोग...ढाई घंटे तक जाम; रेंगते रहे वाहन

Sun, 03 Dec 2023 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 01:19 PM IST
सार

आगरा में नेशनल हाईवे पर 45 मिनट में दो हादसों के बाद मंडी समिति से लेकर सिकंदरा तक वाहन रेंग-रेंगकर चले। सर्विस रोड पर भी वाहनों की कतार लगी रही। स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी इस जाम में फंसी रहीं।
 

विज्ञापन
Agra Accident death of six People stranded on the highway after accident jam for two and a half hours
दिल्ली हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुरुद्वारा एफओबी पर हुए हादसे के बाद पुलिस ने यमुनापार की ओर से आने वाले ट्रैफिक को रोक दिया। इससे फिरोजाबाद रोड पर मंडी समिति से लेकर गुरुद्वारे तक वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई। उधर, गुरुद्वारे पर भी एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। वाहन चालक लिंक रोडों पर निकले लेकिन वहां भी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


हाईवे पर दोपहर करीब 2:15 बजे हाईवे पर ओमैक्स मॉल के सामने रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई थी। हादसे के बाद सर्विस रोड और फ्लाईओवर पर भी जाम लग गया। पुलिस यहां का जाम खुलवा भी नहीं पाई थी कि इसी दौरान गुरुद्वारा एफओबी पर हुए हादसे के बाद पुलिस ने भगवान टाकीज की ओर से आने वाले वाहनों को जहां का तहां रोक दिया। अपराह्न 3 बजे हादसे के बाद 5 बजे तक हाईवे पर मंडी समिति तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra Accident: छह की मौत के बाद जागी पुलिस...200 ऑटो से हटवाईं सीटें; 100 का चालान
विज्ञापन
विज्ञापन


दुपहिया और छोटे चार पहिया वाहन चालकों ने लिंक रोड से निकलने की कोशिश की। सर्विस रोड पर भगवान टाकीज, लायर्स कॉलोनी कट, खंदारी पर वाहन फंसे रहे। इसी तरह सिकंदरा की ओर से आने वाले वाहन भी फंस गए। गुरुद्वारे के कट पर गाड़ियां आड़ी-तिरछी खड़ी हो गईं। यातायात पुलिस ने वाहनों को सिकंदरा, आवास विकास काॅलोनी और महर्षिपुरम की ओर से होकर निकाला लेकिन तब तक यहां भी जाम लग चुका था।

आवास विकास कॉलोनी के रामपाल सिंह ने बताया कि वह दवा लेने भगवान टाकीज जा रहे थे लेकिन हादसे के कारण जाम लगा हुआ था। वह करीब डेढ़ घंटे तक फंसे रहे। इसके बाद निर्भय नगर होकर मऊ रोड पर निकल सके। इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर सर्विस रोड से आने वाले वाहन भी गुरुद्वारा कट पर जाम में फंसे रहे। पुलिस ने शाम 5:30 बजे हादसा करने वाले ट्रोला व ट्रक को हटवाया तब तक जाम के हालात बने रहे। शाम करीब छह बजे हाईवे पर यातायात सुचारु करवाया लेकिन वाहनों के दबाव के कारण रात आठ बजे तक हालात सामान्य नहीं हो सके थे। रात आठ बजे के बाद सहालग में जाने वाले वाहनों के कारण जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed