{"_id":"60dc08988ebc3ebb4c4fe396","slug":"agra-687-village-corona-free-update-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: आगरा के 687 गांव संक्रमण मुक्त, तीन में बचे चार मरीज, अब टीकाकरण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: आगरा के 687 गांव संक्रमण मुक्त, तीन में बचे चार मरीज, अब टीकाकरण पर जोर
Wed, 30 Jun 2021 11:30 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:30 AM IST
सार
पंचायत चुनाव के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से संक्रमण ने पैर पसारे थे। पांच हजार से अधिक लोगों में कोरोना लक्षण मिले। निगरानी समितियां बनाकर घर-घर बीमार लोगों का सर्वे कराया गया। उन्हें मेडिकल किट वितरित की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: टेस्ट सैंपल लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले की 690 ग्राम पंचायतों में 687 गांव संक्रमण मुक्त हो गए हैं। अब सिर्फ तीन गांव में ही चार मरीज बचे हैं। चारों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। ऐसे में आगामी सप्ताह तक जिले की सभी 15 ब्लॉक में 690 पंचायतें संक्रमण मुक्त हो सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नए केस मिलना बंद हो गया है। इससे लोग चैन की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से संक्रमण ने पैर पसारे थे। पांच हजार से अधिक लोगों में कोरोना लक्षण मिले। निगरानी समितियां बनाकर घर-घर बीमार लोगों का सर्वे कराया गया। उन्हें मेडिकल किट वितरित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण पूरी तरह अब काबू में है। अब लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं मिल रहे। दूसरी तरफ 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग टीकाकरण के लिए उत्साहित हैं। ऐसे में अब प्रशासन का पूरा ध्यान अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण पर केंद्रित है।
विज्ञापन
यहां चार मरीज
- कहरई, गढ़ी नवलिया गांव में एक-एक संक्रमित है। जबकि गढ़ी बरौली में दो मरीज हैं। चारों मरीज ठीक हैं। होम आइसोलेशन में निगरानी हो रही है।
1.50 लाख युवा लगवा चुके टीका
- जिले के 15 ब्लॉक में 3,12288 लोग टीके की पहली डोज लगवा चुके हैं। जिनमें 45 साल से अधिक उम्र के 1,161589 और 18 से 44 साल के बीच के 150699 लोग शामिल हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से युद्ध स्तर पर टीकाकरण जन जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है।
विज्ञापन
आगरा में मंगलवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीन मरीज ठीक हुए हैं। कुल 8379 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिले में अब 69 सक्रिय मरीज बचे हैं। 452 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 11.59 लाख लोगों की जांच की गई है जिनमें 25704 मरीज मिले हैं। 25183 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.97 फीसदी है।
कोरोना कर्फ्यू खत्म होने से अब बाजारों में फिर रौनक लौट आई है। जिला प्रशासन ने घने बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर कोविड व्यवहार को लेकर लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है। मास्क व उचित दूरी का पालन करें। लापरवाही से तीसरी लहर की आशंका है ऐसे में सभी को सतर्कता बरतना जरूरी है।
आगरा में कोरोना: 24 घंटे में चार नए संक्रमित मिले, जिले में अब 69 सक्रिय मरीज
कोरोना कर्फ्यू खत्म होने से अब बाजारों में फिर रौनक लौट आई है। जिला प्रशासन ने घने बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर कोविड व्यवहार को लेकर लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है। मास्क व उचित दूरी का पालन करें। लापरवाही से तीसरी लहर की आशंका है ऐसे में सभी को सतर्कता बरतना जरूरी है।
आगरा में कोरोना: 24 घंटे में चार नए संक्रमित मिले, जिले में अब 69 सक्रिय मरीज