फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: 2.7 Km Old Sewer Line to Be Replaced After Road Caved In

दयालबाग में 18 फीट नीचे मिली सड़ी सीवर लाइन: सड़क धंसने के बाद खुली पोल, अब बदलेगी 2.7 किमी पुरानी लाइन

Fri, 11 Sep 2026 10:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 10:35 AM IST
सार

दयालबाग में सड़क धंसने के बाद 18 फीट नीचे 8 इंच की पुरानी सीवर लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली। 2.7 किमी पुरानी लाइन बदलने का 6.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दो साल से लंबित है, फिलहाल 32 मीटर पाइप बदलने का काम शुरू हुआ है।
 

विज्ञापन
Agra: 2.7 Km Old Sewer Line to Be Replaced After Road Caved In
दयालबाग में 18 फीट नीचे मिली सड़ी सीवर लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के दयालबाग 100 फुटा रोड से अदनबाग को जोड़ने वाली सड़क पर सीवर लाइन के लीकेज के कारण हुए गड्ढे की खुदाई की गई। यहां 18 फीट गहराई पर 8 इंच व्यास की सीवर लाइन मिली जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त निकली। गले हुए पाइप के साथ सीवर मैनहोल के पास लीकेज के कारण सड़क धंसी। बृहस्पतिवार को दोनों मैनहोल के बीच 32 मीटर पाइप बदलने का काम शुरू कर दिया गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने निरीक्षण कर यहां 2.7 किमी हिस्से में सीवर लाइन बदलने के प्रस्ताव की फिर से पैरवी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


दयालबाग क्षेत्र में करीब 2.7 किलोमीटर लंबी पुरानी सीवर लाइन को बदलने का प्रस्ताव दो साल पहले बना था, लेकिन 6.50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने सड़क धंसने पर बृहस्पतिवार को 100 फुटा मार्ग समेत दयालबाग क्षेत्र का निरीक्षण किया। वीए टेक वबाग के इंजीनियरों ने बताया कि सीवर लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। इसके नवीनीकरण का प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा जा चुका है। नगर आयुक्त ने सीवर लाइन बदलने के साथ ही गैस की सुरक्षित निकासी के लिए चैंबर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जलकल अभियंता संघभूषण, पार्षद भरत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 चार दिन में पूरा होगा सीवर लाइन का काम
दयालबाग के अदनबाग मोड़ पर वीए टेक वबाग ने बृहस्पतिवार को सीवर लाइन बदलने का काम शुरू कर दिया। यहां 32 मीटर पाइप बदला जाएगा। प्रोजेक्ट मैनेजर तनवीर शर्मा ने बताया कि चार दिन का समय लाइन बदलने में लग सकता है। इसके लिए पूरे क्षेत्र की बैरिकेडिंग कराई जा रही है। क्षेत्रीय निवासी सौरभ चौधरी ने कहा कि खुदाई के कारण अदनबाग से आवागमन बंद हो गया है। लोगाें को घूमकर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाग मुजफ्फर खां में फिर धंसी सड़क
बाग मुजफ्फरखां में फिर से सड़क धंस गई। 15 दिन पहले ही खटीकपाड़ा और बाग मुजफ्फर खां में तीन जगह सड़कें धंस गईं थीं। क्षेत्रीय पार्षद अर्चना लवानिया ने बताया कि पानी की लाइन लीक करने के कारण इस बार गड्ढा हुआ है। मिट्टी के कटान के चलते गड्ढा बड़ा होता जा रहा है। उन्होंने जलकल विभाग से लीकेज बंद कराकर पूरे क्षेत्र की लाइनों की जांच की मांग की है। यहां एक माह में चार बार गड्ढे हो चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed