{"_id":"63f462c45bc1fad65a0453f1","slug":"agra-10-lakh-stolen-by-breaking-the-locks-of-the-principal-s-house-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े चोरी: कॉलेज गए थे पति-पत्नी, पड़ोसियों का आया फोन, टूटे पड़े हैं घर के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े चोरी: कॉलेज गए थे पति-पत्नी, पड़ोसियों का आया फोन, टूटे पड़े हैं घर के ताले
Tue, 21 Feb 2023 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:50 AM IST
सार
थाना शाहगंज की सीओडी काॅलोनी में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी ने कोठी के ताले टूटे देखकर दी सूचना।
विज्ञापन
दिनदहाड़े चोरी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में सीओडी काॅलोनी में सोमवार दोपहर को चोरों ने रत्न मुनि जैन इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. अनिल वशिष्ठ के घर में चोरी की। ताला तोड़कर घुसे चोर अलमारी से 20 तोला सोना और 75 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। पुलिस ने डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच की। काॅलोनी में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लायर्स काॅलोनी में इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया।
प्रधानाचार्य डाॅ. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि उनकी दो मंजिला कोठी है। वह सुबह काॅलेज चले जाते हैं। पत्नी भी एक काॅलेज में शिक्षिका हैं। सोमवार सुबह पत्नी जल्दी चली गई थीं। वो 10 बजे घर से निकले थे। दोपहर मेें 1:55 बजे पड़ोसी ने फोन किया। बताया कि घर के ताले टूटे हैं।इस पर वो आ गए। चोर दीवार फांदकर आए। घर में अंदर के ताले तोड़कर घुस गए। भूतल और पहली मंजिल पर पूरे घर को खंगाला डाला। अलमारी और बिस्तर को चेक किया। सामान बिखेर दिया। एक अलमारी का लॉकर तोड़कर 20 तोले सोने के जेवरात और 75 हजार रुपये चोरी करके ले गए। जेवरात की कीमत तकरीबन 10 लाख रुपये है।
ये भी पढ़ें - Agra: घोड़ी पर बैठे दूल्हे को देख बदला दुल्हन का इरादा, बोली- 'नहीं करूंगी इससे शादी, बुलाया गया दूसरा दूल्हा
विज्ञापन
आगरा। ओल्ड विजय नगर काॅलोनी स्थित अनुपम रायल अपार्टमेंट निवासी अंबीश खेमका का लायर्स काॅलोनी में सर्विस रोड पर शोरूम है। सोमवार सुबह शोरूम में कर्मचारी आए तो शटर के कुंडे टूटे हुए थे। चोर 41844 रुपये और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोरी करके ले गए। उन्होंने थाना न्यू आगरा पुलिस को सूचना दी।