फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agneepath Scheme Effect Two Trains Cancelled Due To Protest Says Railways News In Hindi

Agnipath Protest: 'अग्निपथ' के खिलाफ प्रदर्शन के चलते रद्द करनी पड़ीं ये दो महत्वपूर्ण ट्रेनें, यात्रियों से की गई ये अपील 

Sat, 18 Jun 2022 10:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Jun 2022 10:39 AM IST
सार

केंद्र सरकार की अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ युवाओं के आक्रोश का असर  रेल सेवाओं पर पड़ भी रहा है। इसके चलते रेलवे को दो महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। प्रदर्शनकारियों ने कई जगह ट्रेनों में तोड़फोड़ की है और कई जगह तो ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Agneepath Scheme Effect Two Trains Cancelled Due To Protest Says Railways News In Hindi
भाड़ई जंक्शन पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निपथ योजना के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। आगरा के साथ ही मथुरा में भी विगत दिवस इस प्रदर्शन ने उग्र रूप धारण कर लिया। प्रदर्शनकारियों का रुख रेलवे की ओर भी है, जिसके चलते रेलवे प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया हुआ है। इस प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन


इस प्रदर्शन के प्रभाव के चलते गाड़ी संख्या 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस को आज प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त किया गया है। वहीं गाड़ी संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस को भी प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त कर दिया गया। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि ट्रेनों की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें।
विज्ञापन


वहीं आज सुबह आगरा ग्वालियर राजमार्ग स्थित ग्राम बाद पर किसी भी अप्रिय घटना को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व कई थानों का फोर्स  व पीएससी तैनात की गई है।   आगरा झांसी रेलवे सेक्शन के भाड़ई  जंक्शन पर पुलिस, पीएसी और जीआरपी के साथ आरपीएस के जवान मुस्तैद हैं। आगरा कैंट जीआरपी थाना अंतर्गत भाड़ई जंक्शन के अलावा  जाजऊ, शमशाबाद स्टेशनों पर भी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थम गई थी इन ट्रेनों की रफ्तार

अग्निपथ आंदोलन के चलते शुक्रवार को आगरा-भांडई और आगरा-दिल्ली के बीच ट्रेनें दो घंटे तक की देरी से पहुंचीं। भांडई में रेलवे ट्रैक पर हंगामे के कारण आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी, ईदगाह-बांदीकुई पैसेंजर और गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस सुबह 11 बजे से 12 बजे तक स्टेशनों पर खड़ी रहीं। दोपहर 12 बजे ट्रैक साफ हो सका। मथुरा में आझई के पास पूर्वाह्न 11:30 बजे से ट्रैक बाधित होने की सूचना मिली। इस कारण मंगला एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस,  उत्कल, पातालकोट एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, दोपहर दो बजे के बाद ही आगरा की ओर आ सकीं। ट्रेनों के दो घंटे तक देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैक के सुचारु होने के बाद भी ट्रेनों का संचालन पटरी नहीं आ सका। देर शाम तक अधिकांश ट्रेनें एक से दो घंटे की देरी से चलीं। इस संबंध में पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि भांडई पर ट्रैक बाधित नहीं हुआ। कुछ देर जाम लगा था। दिल्ली से आने वाली ट्रेनें मथुरा में हंगामे के कारण देरी से पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed