{"_id":"5d7689868ebc3e93ab3b711f","slug":"agitation-in-mainpuri-teacher-agra-news-agr404966696","type":"story","status":"publish","title_hn":"125 इंजार्च प्रधानाध्यापकों ने प्रमोशन में देरी पर पद से सौंपा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
125 इंजार्च प्रधानाध्यापकों ने प्रमोशन में देरी पर पद से सौंपा इस्तीफा
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन करते शिक्षक-शिक्षिकाएं
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य कर रहे इंचार्ज प्रधानाध्यापकों ने सोमवार को बीएसए से मुलाकात की। इस दौरान पदोन्नति में देरी और अन्य समस्याओं को लेकर सामूहिक रूप से इस्तीफा के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। बीएसए ने उनकी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा देते हुए काम करने के निर्देश दिए हैं।
परिषदीय स्कूलों में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत 125 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बीएसए विजय प्रताप सिंह से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि उनकी नियुक्ति सहायक अध्यापक पद पर है तो उनसे प्रधानाध्यापक का कार्य कराना गलत है। बीएसए को इस्तीफा के लिए सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि जब तक उनकी पदोन्नति नियमित प्रधानाध्यापक के रूप में नहीं होती तब तक वे सहायक अध्यापक के रूप में ही कार्य करेंगे।
उनका कहना था कि जनपद में काफी समय से प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। शिक्षकों का कहना था कि जो शिक्षक पदोन्नति की सारी अर्हताएं पूरी कर चुके हैं, उनकी पदोन्नति की जाए। प्रधानाध्यापकों को नेतृत्व कर रहे उदय प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि यदि इन शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो इस प्रकार का विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। बीएसए से मुलाकात करने वालों में योगेंद्र सिंह, रोहित कुमार, जितिन कुमार, जुगल किशोर, राजेंद्र पाठक, कौशलेश सिंह, देवेंद्र सिंह, सांत्वना शाक्य, श्वेता सिंह, प्रियंका गुप्ता, पूनम गौतम आदि सहित 100 से अधिक शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद थे।
विज्ञापन
शिक्षकों की पदोन्नति विभागीय प्रक्रिया है। उनकी मांग को दो दिन बाद लखनऊ में आयोजित होने वाली बैठक में रखा जाएगा। इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को पूर्व की भांति सारे विभागीय कार्य करने होंगे। इन कामों से उन्हें अलग नहीं किया जा सकता। जहां स्थाई प्रधानाध्यापक नहीं है, वहां वरिष्ठ सहायक को इंचार्ज प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी हर हाल में निभानी ही होगी।
-विजय प्रताप सिंह, बीएसए