फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agents selling bank accounts to cyber thugs sitting in Dubai Nepal mastermind Big revelation in interrogation

Cyber Thugs: दुबई में बैठे साइबर ठगों को एजेंट बेच रहे बैंक खाते, नेपाल का सरगना...पूछताछ में बड़ा खुलासा

Tue, 03 Dec 2024 03:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Dec 2024 03:12 PM IST
सार

साइबर पुलिस ने जिन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि नेपाल का रहने वाला सरगना प्रेम साउद प्लेसमेंट एजेंसी की आड़ में खाड़ी देशो में मजदूर लेकर जाता था। इसके बदले में मोटी रकम लेता था। दुबई में अपने मित्रों के संपर्क में आने के बाद साइबर ठगों का एजेंट बन गया।

विज्ञापन
Agents selling bank accounts to cyber thugs sitting in Dubai Nepal mastermind Big revelation in interrogation
साइबर ठग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली में एजेंट बनाकर विदेशी साइबर ठगों के लिए खाते खुलवाने वाले नेपाल के प्रेम साउद उर्फ प्रेम बहादुर के तार कबूतरबाज गिरोह से भी जुड़े हैं। वह प्लेसमेंट एजेंसी की आड़ में खाड़ी देशो में मजदूर लेकर जाता था। इसके बदले में मोटी रकम लेता था। दुबई में अपने मित्रों के संपर्क में आने के बाद साइबर ठगों का एजेंट बन गया। खाते खुलवाने पर उसे रकम का 20 से 25 प्रतिशत मिलता था।
विज्ञापन


 
Trending Videos

साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि मूलरूप से कैलाली, नेपाल निवासी प्रेम साउद स्नातक पास है। वह नेपाल में होटल चलाता है। वर्ष 2015 में भारत आया था। तब से दिल्ली में रह रहा था। उसने प्लेसमेंट एजेंसी खोली थी। वह लोगों को विदेश में नाैकरी दिलाने का झांसा देता था। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि खाड़ी देशों में मजदूर को लेकर जाने लगा। उसके नेपाल के दो मित्र हैरी और एलेक्स दुबई में रहते हैं। वह उनके संपर्क में आ गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2020 कोरोना लगने के बाद उसका काम बंद हो गया। उसके मित्र साइबर गिरोह का नेटवर्क चलाते हैं। प्रेम साउद भी उनसे जुड़ गया। वह दिल्ली में ऐसे लोगों की तलाश में रहता था, जिनको रुपयों की जरूरत होती थी। उनसे कागजात लेकर बैंक खाते कर्मचारियों की मदद से खुलवाता था। इसके बाद टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगों को खाते की जानकारी भेज देता था। इसके बदले में उसे 20 प्रतिशत तक रकम मिलती थी।
विज्ञापन

 टीम लीडर है फर्रुखाबाद का अश्वनी
गिरफ्तार आरोपी फर्रुखाबाद का अश्वनी आईडीएफसी बैंक दिल्ली में टीम लीडर था। वह खातों को खुलवाने के लिए प्रेम साउद की मदद करता था। बिना सत्यापन के खाते खुलवा देता था। इसके बदले 2 से 5 हजार रुपये लेता था। गाजियाबाद निवासी इमरान का मेरठ में मेडिकल स्टोर है। पहले भाई दुकान चलाता था। मगर, उसकी माैत हो गई। इमरान काम करने लगा। मगर, उसे ज्यादा फायदा नहीं हो रहा था। इसलिए अपना खाता दे दिया। अकेले इमरान के खाते से दो महीने में 10 लाख रुपये रकम जमा कराकर ट्रांसफर की गई। वहीं अकबर मजदूरी करता है। वह अपने 10 खाते गिरोह की मदद से खुलवा चुका है। इसी तरह रवि भी एकाउंट खुलवाया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed