फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   again same working in sn medical college agra

सीएम के जाते ही पुराने ढर्रे पर इमरजेंसी में कामकाज

Tue, 09 May 2017 11:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Tue, 09 May 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
again same working in sn medical college agra
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में रविवार को सीएम आदित्यनाथ योगी के दौरे के दौरान नए कार्डिएक मानीटर,  बेडशीट थीं। स्ट्रेचर पर भी चादर बिछाए गए। डाक्टर-नर्सिंग स्टाफ से लेकर वार्ड ब्वाय तक मरीजों की देखभाल को तत्पर दिखे। उनके जाने के बाद व्यवस्थाएं ठीक उलट, मतलब वही पुराने ढर्रे पर कामकाज। 
विज्ञापन


सोमवार को हाल जानने को जब इमरजेंसी के गेट में घुसे तो स्ट्रेचर-व्हीलचेयर गायब था। अंदर स्ट्रेचर मिले, लेकिन चादर नहीं थी। तभी एंबुलेंस आई, इसमें मरीज था, तीमारदार ने आवाज लगाई, लेकिन कोई वार्ड ब्वाय बाहर नहीं आया। मजबूरी में तीमारदारों ने खुद ही वार्ड ब्वाय बनकर मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाया। 
विज्ञापन


डाक्टरों को दिखाया, पहले फाइल बनवाई फिर कहीं जाकर उसे देखा गया। मरीज लिटाया गया, लेकिन कई बेड के कार्डिएक मानीटर बंद पड़े थे। एक कार्डिएक तो हटा ही दिया गया था। मरीज से पता चला कि यह खराब हो गया है। जबकि मुख्यमंत्री के निरीक्षण में हर बेड पर मानीटर लगे थे। इन अव्यवस्थाओं पर इमरजेंसी के स्टाफ ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक दिन की मेहरबानी थी। मुख्यमंत्री के डर से रात के एक-एक बजे तक काम कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed