{"_id":"57c9c58a4f1c1b5a212cc447","slug":"after-the-pm-s-intervention-officer-active-on-airport-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के हस्तक्षेप के बाद जमीन पर उतरेगा एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के हस्तक्षेप के बाद जमीन पर उतरेगा एयरपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
चर्चा है प्रधानमंत्री मोदी की मुलायम से बातचीत के बाद आई एयरपोर्ट में तेजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कभी जेवर, कभी हिरनगांव, कभी भदरौली तो कभी सैफई के बीच झुला रहीं केंद्र और राज्य की सरकारों ने अचानक जो यू टर्न लिया, उससे शहर के लोग हैरान हैं। दिल्ली और लखनऊ के आला अफसरों के साथ राजनीतिक गलियारों में घूमने वालों के बीच चर्चा है कि ऐसा अचानक यूं ही नहीं हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मसले पर बीते सप्ताह रात को बात हुई और मौके पर ही रक्षा मंत्री तथा रक्षा सचिव को बुला लिया गया। उस बैठक के बाद ही न केवल एयरपोर्ट अथारिटी, बल्कि राज्य सरकार ने भी एयरपोर्ट को लेकर इतनी तेजी दिखाई जो बीते कई सालों में किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 अगस्त को आगरा के भदरौली की जगह इटावा के सैफई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए पत्र जारी किया, लेकिन उसके बाद आगरा में जो विरोध के सुर उठे, वह पीएमओ तक पहुंचे।
विज्ञापन
चर्चाओं के मुताबिक विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के सम्मान में दिए गए भोज के बाद जब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने एयरपोर्ट का मुद्दा उठाया तो प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें कुछ देर रोककर रक्षा मंत्री को भी बुला लिया। एयरफोर्स के कारण आगरा के इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सिविल एन्क्लेव के प्रस्ताव अटके हुए थे। इस बैठक के बाद ही केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों में एकदम तेजी आ गई। माना जा रहा है कि मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने नवरात्र में काम शुरू हो जाने का बयान यूं ही नहीं दे दिया, बल्कि राज्य सरकार अब क्रेडिट लेने की तैयारी में है।