फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After the Delhi blast, police are keeping an eye on the Jamaat in Agra.

Agra News: दिल्ली में धमाके के बाद आगरा में जमात पर पुलिस की नजर

Sat, 15 Nov 2025 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
After the Delhi blast, police are keeping an eye on the Jamaat in Agra.
आगरा पुलिस 
आगरा। दिल्ली में कार धमाके के बाद आगरा में भी हाई अलर्ट है। ताजमहल के आसपास सुरक्षा घेरा कड़ा किया गया है। होटलों में रुके संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष नजर रखी जा रही है। खासताैर पर यहां आने वाली जमात पर पुलिस और खुफिया की नजर है।
विज्ञापन

पुलिस ने इमाम और मुतवल्लियों के साथ शुक्रवार को बैठक कर दिशा निर्देश दिए। कहा कि जमात में आए लोगों की जानकारी पुलिस को देनी होगी। इसके लिए पहले से अनुमति भी ली जाएगी। हालांकि पुलिस के निर्देश का ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश ने विरोध किया है। मंटोला, न्यू आगरा और लोहामंडी क्षेत्र में जमात में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। वह मरकज में रुकते हैं। इसके बाद धर्म का प्रचार करते हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि निर्देश दिए गए हैं कि जमात में आए लोगों की जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को देनी होगी। कोई अन्य जिलों से आया है तो उसके बारे में पुलिस को बताना होगा। जमात के आगमन से पहले अनुमति भी ली जाए। वहीं जमात में आए लोगों को अपने जिले की पुलिस से चरित्र सत्यापन का प्रमाणपत्र भी लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-। सड़क पर आंदोलन की चेतावनी
ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के जिलाध्यक्ष अदनान कुरैशी का कहना है कि जमात केवल इस्लामी बात करती है। रोजा नमाज की हिदायत देती है। उसका सियासत से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए हम इस आदेश का विरोध करते हैं। ढोलीखार में जमात के सदस्यों के साथ गलत सलूक किया गया। जमात से जुड़े लोग सालों से आ रहे हैं। भारत में ही नहीं विदेश में भी जमात का काम होता है।
उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात के दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर में बैठक में निर्णय लिया गया है कि शासन प्रशासन ने भविष्य में यह कदम उठाया तो सड़क पर विरोध किया जाएगा। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने कहा कि तबलीगी जमात के ऊपर इस तरीके के कदम उठाना उचित नहीं है।
हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी का कहना है कि तबलीगी जमात को लेकर कोई गलत अफवाहें फैला रहा है। उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर मोहम्मद शरीफ कुरैशी, हाजी मंजूर, हाजी अंसार, हाजी निजाम पहलवान आदि उपस्थित थे।

-। कश्मीरी विक्रेताओं पर भी नजर
हर साल सर्दी के माैसम में नवंबर से फरवरी तक कश्मीर से गर्म कपड़े बेचने वाले आते हैं। यह शहर के अलग-अलग होटलों और मोहल्लों में ठहरते हैं। यह गली-गली, मोहल्लों में घूमकर बिक्री करते हैं। पुलिस इनकी भी जानकारी जुटा रही है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि में शामिल होगा तो कार्रवाई होगी।


-। आगरा कनेक्शन आया है सामने
दिल्ली में धमाके के बाद पुलिस कार्रवाई लगातार चल रही है। लखनऊ में पकड़े गए डाॅ. परवेज का आगरा कनेक्शन सामने आया है। उसने एसएन मेडिकल काॅलेज में एमडी की पढ़ाई की थी। छह महीने के लिए नाैकरी भी की थी। इसके बाद चला गया था। काॅलेज में आगरा एटीएस ने पहुंचकर जांच भी की थी। यह पता किया था कि वह किसके संपर्क में था। आगरा में डाॅ. परवेज से जुड़े लोग हो सकते हैं। इसके बारे में सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed