फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After resigning sunit singh wanted to meet CM yogi adityanath

इस्तीफा देने के बाद सीएम से मिलना चाहती थीं सुनीता सिंह, आगरा से लखनऊ गई लेकिन मुलाकात नहीं हुई

Sat, 04 Aug 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 04 Aug 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
After resigning sunit singh wanted to meet CM yogi adityanath
एसपी ट्रैफिक सुनीता सिंह

आगरा के एसपी ट्रैफिक पद से हटाकर सीबीसीआईडी लखनऊ भेजी गई पीपीएस अधिकारी सुनीता सिंह इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी। वह गोरखपुर की रहने वाली हैं। गोरखपुर मठ के कुछ लोग भी उनके साथ थे।

विज्ञापन


पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि  इस्तीफा देने के बाद वह सीधे लखनऊ गई थी। हालांकि वह इस प्रकरण पर बात करने के लिए तैयार नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि वह आगरा के पुलिस अफसरों की शिकायत करना चाहती थीं लेकिन उनकी सीएम से मुलाकात नहीं हो पाई। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि वह इस्तीफा केवल अफसरों पर दबाव बनाने के लिए देना चाहती थीं। इसकी वजह यह थी कि अफसरों का सख्त रवैया उन्हें आहत कर रहा था।
विज्ञापन


अफसरों की सख्ती कई मामलों में नजर आई थी। एक तो सात दिन पहले वह रात में हाईवे की चेकिंग पर नहीं निकली थीं। दूसरा, इनररिंग रोड पर बैरियर लगाने के लिए उनसे कहा गया था, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने बैरियर नहीं लगाए। तीसरा, एत्मादपुर में थाना पुलिस ने डग्गामार वाहन बंद कर दिए थे। इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस को नहीं दी गई। उन्होंने इस्तीफा भी संक्षेप में ही लिखा था। यह इस तरह था, मैं स्वेच्छा से त्याग पत्र दे रही हूं, क्योंकि दबाव में है, इसके लिए किसी को दोषी नहीं ठहरा रही हूं, क्योंकि मैं आईपीएस अधिकारी नहीं हूं। उन्होंने बुधवार को इस्तीफा दिया था। गुरुवार को यह कहकर वापस ले लिया था कि भावावेश में यह कदम उठाया। इसके बाद उनका और आईजी रेंज राजा श्रीवास्तव का तबादला कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed