{"_id":"6afb685c79cc00208e041c77","slug":"after-registration-farmers-are-wandering-to-sell-millet-agra-news-c-25-1-agr1008-1214904-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बाजरा बेचने को भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बाजरा बेचने को भटक रहे किसान
Tue, 17 Nov 2026 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
बाह: नायब तहसीलदार को ग्रामीण किसारों की समस्याओं का भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
बाह। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार गीतांजली भारती को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष मोनू शर्मा ने बताया कि ग्रामीण खेती-किसानी से जुड़ी कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बाजरा खरीद केंद्रों पर 500 किसानों ने पंजीकरण कराया है लेकिन अब तक केवल 70 किसानों से ही बाजरा खरीदा गया है। किसानों को बारदाने के नाम पर टरकाया जा रहा है, जिससे खरीद की गति धीमी है। डीएपी खाद की कमी के कारण गेहूं की बोआई में देरी हो रही है। गोदामों पर डीएपी का वितरण सुनिश्चित करने की मांग की गई। नलकूपों के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्धारित समय है। हालांकि, किसानों को महज 6-7 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे आलू, सरसों की सिंचाई और गेहूं की बोआई के लिए पलेवा नहीं हो पा रहा है।
ज्ञापन में गांव के स्कूलों को अतिक्रमण मुक्त कराने और उनकी सफाई कराने की भी मांग की गई। पैमाइश के नाम पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण को रोकने की भी अपील की गई। इस दौरान आकाश भदौरिया, पिंकू भदौरिया, गजेंद्र सिंह, डॉ. राधेश्याम, अरविंद शर्मा, गगन चतुर्वेदी, रामविलाश बघेल, परशुराम बघेल, उदय सिंह, नंदू सिसोदिया, सत्यभान सिंह आदि मौजूद रहे।