फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   After giving birth in the van  life of the mother and the child was in danger

Agra: वैन में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की जान पड़ी आफत में, बचाने के लिए बीहड़ में लगानी पड़ी तीन किमी की दौड़

Thu, 22 Dec 2022 08:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Dec 2022 08:45 PM IST
सार

बीहड़ में फंसी वैन में प्रसव तो हो गया, लेकिन गर्भ में प्लेसेंटा फंस गया। ये देख परिजनों के होश उड़ गए।  सीएचसी तक पहुंचने के लिए तीन किमी का रास्ता जैसे-तैस तय किया गया, जहां पहुंचने पर तत्काल उपचार के बाद दोनों की जान बच सकी।  
 

विज्ञापन
After giving birth in the van  life of the mother and the child was in danger
बीहड़ की पगडंडियां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह के बीहड़ में बसे गुढ़ा गांव की रामा (25) का बृहस्पतिवार को वैन में ही प्रसव हो गया। प्लेसेंटा फंसने से जच्चा-बच्चा की जान खतरे में पड़ गई थी। रास्ते के अभाव में इस गांव में एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है। बीहड़ का करीब 4 किमी का रास्ता पगडंडी नुमा है। 

विज्ञापन

ये बोले परिजन 

परिजन के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे प्रसव पीड़ा होने पर रामा पत्नी मंगे को वैन से बाह सीएचसी ले जा रहे थे। चंबल नहर के पास वैन में प्रसव हो गया। गर्भ में प्लेसेंटा फंस गया। नहर से बाह सीएचसी तक करीब 3 किमी के रास्ते में जच्चा-बच्चा की जान खतरे में पड़ी रही। सीएचसी पहुंचने पर प्लेसेंटा निकाला गया। घरवालों ने बताया कि गांव तक एंबुलेंस पहुंचने का रास्ता न होने की लजह से वैन या ट्रैक्टर ट्रॉली से प्रसूताओं को लाना पड़ता है। 

विज्ञापन

जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रसूता के गर्भ में प्लेसेंटा फंसा था, जिसे निकाला गया। अब जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed