{"_id":"e04a5f6757e7d1d5d840e602d08bba58","slug":"after-a-day-of-high-alert-lethargy-night-promptness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईअलर्ट के बाद दिनभर सुस्ती, रात में मुस्तैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईअलर्ट के बाद दिनभर सुस्ती, रात में मुस्तैदी
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 25 Jan 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के हाईअलर्ट में पुलिस के दो चेहरे नजर आए। दिन मेें पुलिसवाले हाथ पर हाथ धरे आराम से धूप में बैठे रहे। कहीं कोई चेकिंग नहीं की गई। कैंट जैसे बड़े स्टेशन पर भी पुलिस चौकस नहीं रही। लेकिन रात को नजारा ठीक उलट था। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, होटलों, धर्मशालाओं और सरायों में तलाशी अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वैड, बम डिस्पोजल स्क्वैड, एंटी सबोटाज यूनिट भी चेकिंग में साथ रहीं। रात 11 बजे से पांच घंटे की ग्रांड चेकिंग शुरू की गई। इसमें 17 थानों की टीमों ने शहर के 50 प्वाइंट पर चेकिंग की। पेश है लाइव रिपोर्ट...
रात
टीडीआई मॉल : रात 7:30 बजे
एसपी सिटी आरके सिंह एंटी सबोटाज टीम के साथ मॉल में चेकिंग करा रहे थे।
फोर्ट स्टेशन : 8:0 बजे
पुलिस यात्रियों की तलाशी ले रही थी। डॉग स्क्वैड को ट्रेनों के अंदर ले जाया जा रहा था।
कैंट स्टेशन : 10:00 बजे
मथुरा से आई ट्रेन से पुलिस ने बैग और सूटकेस निकाला तो यात्री सवाल करने लगे। पुलिस ने बताया कि मथुरा में एक महिला का यह सामान छूट गया था।
रात 10:30 बजे
सदर बाजार में पुलिस टीमों ने सड़क किनारे घूमते लोगों को नाम-पते नोट किए।
रात 11:30 बजे
दोपहर
कैंट स्टेशन : 1:10 बजे
प्लेटफार्म पर चार पुलिसवाले धूप में आराम से बैठे हैं। कैमरा देखकर दो उठ गए। दो बैठे ही रहे। पहली मंजिल पर बने मोर्चे पर सिपाही तैनात नहीं। सिर्फ हेलमेट रखा है। आस पास भी कोई नहीं है।
सदर बाजार : 1:45 बजे
पुलिस चौकी पर ताला लटका है। बाजार में कहीं भी चेकिंग नहीं की जा रही है।
हाथरस रोड : 2:00 बजे
रामबाग से थोड़ा आगे स्थित पुलिस चौकी पर ताला लटका रहा। आस-पास भी पुलिस तैनात नहीं थी।
बिग बाजार मॉल : 2:10 बजे
काफी भीड़ के बावजूद पुलिस ने कोई चेकिंग नहीं की।
हिमाचल में लूटी गई कार की तलाश
हिमाचल में लूटी गई अल्टो कार की तलाश केलिए भी पुलिस को अलर्ट किया गया। इसके मद्देनजर शाम को पुलिस की दो टीमों ने सभी पार्किंग स्थलों में कार की तलाश की। यह नहीं मिली। एसएसपी ऑफिस की ओर से सभी थानों को कार का नंबर भी नोट कराया गया है। यह है एचपी 01 डी 2440।
विज्ञापन
सोशल साइट पर भी रही नजर
यूपी और उत्तराखंड में आतंकी संगठन आईएस के मॅाड्यूल्स का खुलासा हो जाने के बाद खुफिया एजेंसियां और चौकन्ना हो गई हैं। एंटी टेरेरिस्ट स्क्वैड की सर्विलांस सेल सोशल साइटों पर भी नजर लगाए हैं। इसमें ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है जो भड़काऊ संदेश पोस्ट करते हैं। पिछले दिनों यह सूचना भी आई थी कि एनसीआई के कई युवक आईएस की वेबसाइट के माध्यम से जुड़े हैं। हालांकि आगरा में कोई नाम सामने नहीं आया।
आज दिन भर होगी चेकिंग
सोमवार को सुबह से ही चेकिंग अभियान चलेगा। पुलिस ने बताया कि ताजमहल और किला पर सघन चेकिंग होगी। इसके अलावा शहर के सभी थानों की पुलिस अपने-अपने प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग करेगी। फतेहपुर सीकरी में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्मारकों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। सोमवार को भी सघन चेकिंग की जाएगी।
- डा. प्रीतिंदर सिंह (एसएसपी)