फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   afeem, ncb

कमलनेर जांच करने पहुंची एनसीबी

Thu, 27 Feb 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
afeem, ncb
27एमएनपी-41-किशनी थाने में अफीम के पौधों की जांच करती नारकोटिक्स विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/किशनी। गांव कमलनेर में अफीम की खेती के मामले में पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी व फसल को जब्त कर लिया गया। बृहस्पतिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ (एनसीबी) की टीम जांच करने के लिए कमलनेर पहुंची। एसपी ने प्रेसवार्ता कर घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव कमलनेर में अफीम की खेती की सूचना मिलने के बाद बुधवार शाम प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई, स्वाट टीम प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर पूर्व प्रधान सुरेंद्र जाटव को गिरफ्तार कर लिया था। अफीम के करीब 815 पौधे बरामद हुए थे। इनकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को एसपी अजय कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पूर्व प्रधान ने एक बाबा का नाम बताया है। कहा है कि उसे बाबा ने उक्त पौधों को वहां लगाकर गया था। उसकी भी तलाश की जा रही है, लेकिन आरोपी की बात पर यकीन नहीं कर सकते।
विज्ञापन

बिना मर्जी के खेत में अफीम की खेती संभव नहीं है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया है। बताया कि बृहस्पतिवार एनसीबी की टीम भी जांच करने के लिए आई थी। नारकोटिक एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। एनसीबी से अफीम की खेती के संबंध में जानकारी हासिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीबी ने की अफीम की पुष्टि
किशनी। गांव कमलनेर में जांच करने पर पहुंची एनसीबी की टीम ने अफीम होने पुष्टि की है। बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ से नारकोटिक्स विभाग की टीम थाने पहुंची।
लखनऊ यूनिट के निरीक्षक अरविंद ओझा व जांचकर्ता इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने पकड़े गए पोस्ता के पौधों की जांच की। उन्होंने पौधों में अफीम के होने की पुष्टि की। बताया कि अफीम के पौधे का तना से लेकर फूल तक सभी नशीला होता है। फूल से निकलने वाले दूध जैसे द्रव्य को असली अफीम माना जाता है। सबसे ज्यादा नशा उसी में होता है। मादक द्रव्य बाजार में अफीम को काफी ऊंचे रेट पर बेचा जाता है। एक बार इसकी लत लगने के बाद छोड़ना मुश्किल हो जाता है। आजकल युवा पीढ़ी इस नशे की चपेट में आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed