फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates will celebrate Black Day on 26th September Agra got support of Lucknow on demand of High Court Bench

Agra: अधिवक्ता 26 सितंबर को मनाएंगे काला दिवस, हाईकोर्ट बेंच की मांग पर आगरा को मिला लखनऊ का साथ

Fri, 22 Sep 2023 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 10:18 AM IST
सार

हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे अधिवक्ताओं पर 26 सितंबर को लाठी चार्ज हुआ था। इसी को लेकर अधिवक्ता इस दिन काला दिवस मनाएंगे। 
 

विज्ञापन
Advocates will celebrate Black Day on 26th September Agra got support of Lucknow on demand of High Court Bench
आगरा दीवानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए सदैव आगरा के साथ हैं। जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बेंच की स्थापना यहां भी होनी चाहिए। यह बात अवध बार एसोसिएशन, लखनऊ के अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को आगरा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहीं।

विज्ञापन


आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. हरीदत्त शर्मा ने अधिवक्ताओं का स्वागत किया। संचालन सचिव अनिल कुमार शर्मा ने किया। अवध बार के अधिवक्ताओं ने कहा कि लखनऊ में भी बेंच का विरोध हुआ था, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनमानस को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय मिलने में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस दौरान हापुड़ की घटना पर भी चर्चा हुई। बार कौंसिल के दिशानिर्देश पर समर्थन की बात कही। इस दौरान एल्डरमैन कमेटी के चेयरमैन अविनाश शर्मा, विजय कुमार शर्मा, संजय गुप्ता, यतेंद्र गौतम, हेमंत भारद्वाज, लखनऊ से सुरेश कुमार मिश्रा, पंकज कुमार श्रीवास्तव, उपेंद्र तिवारी, आनंद गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


26 सितंबर को मनाएंगे काला दिवस
दीवानी स्थित स्वामी विवेकानंद हाल में हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करतार सिंह भारतीय ने की। इसमें चार महासचिव और चार सचिव पदों के सृजन का प्रस्ताव पास हुआ। 26 सितंबर 2001 को दीवानी में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ था। इस दिन को काला दिवस के रूप में हर साल की तरह इस बार भी बनाया जाएगा। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इसमें शाहगंज में दो अधिवक्ताओं पर हुए हमले की निंदा की गई। बैठक में अरुण सोलंकी, शैलेंद्र रावत, हेमंत भारद्वाज, नरेंद्र पाल सिंह, उमेश वर्मा, मुकेश शर्मा, मुशीर खान, एसएस तांगर, लोकेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं पर हमला करने वाले हों गिरफ्तार
यूनाइटेड बार एसोसिएशन ने शाहगंज में अधिवक्ता दीपक बाबू और नंदकिशोर पर हुए हमले की निंदा की। सचिव अनूप कुमार शर्मा ने कहा कि हमलावर तुरंत गिरफ्तार किए जाएं। बैठक में अध्यक्ष नरेश शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, माला गुप्ता, सुनील पाराशर, सुधीर शर्मा, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed