फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates will boycott the National Lok Adalat

Agra News: अधिवक्ता राष्ट्रीय लोक अदालत का करेंगे बहिष्कार

Fri, 08 Sep 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Sep 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Advocates will boycott the National Lok Adalat
कासगंज। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज, मारपीट, अभद्रता आदि के मामलों को लेकर अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय में शुक्रवार को भी हड़ताल की। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों नए जिला न्यायालय में शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करने का एसोसिएशन के सदस्यों के साथ निर्णय लिया। अधिवक्ता राष्ट्रीय लोक अदालत में अपनी भूमिका नहीं निभाएंगे।
विज्ञापन

कासगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा एवं महासचिव चेतन चौहान ने बार के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की। इस बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि हापुड़ में हुई घटना के बाद पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं की हड़ताल चल रही है। बताया कि अधिवक्ताओं के साथ काम करने वाले कर्मी मुंशी, आदि भी लोक अदालत में कोई सहयोग नहीं करेंगे। यदि कोई ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध अनुशासन की कार्रवाई होगी। बैठक के दौरान अधिवक्ता चूनामणि सिंह, राजेंद्र प्रसाद सगर, राहत हुसैन, अभिषेक कुमार शर्मा, मुमताज अहमद, ऋषीपाल, केशव मिश्रा, अजय कुमार दीक्षित सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, शाम के समय भी अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान भी अधिवक्ताओं ने शासन से हापुड़ में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सत्येंद्र पाल सिंह बैस, ओम प्रकाश सिंह, सुनील, सत्यवीर सिंह, राज किशोर, पीयूष निर्मल, परवजे हुसैन, शशिकांत पचौरी, मोहम्मद रिहान, संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed