फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocates remained on strike for the fourth day

Agra News: चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Sun, 08 Sep 2024 05:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Sep 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Advocates remained on strike for the fourth day
कासगंज। बार एसोसिएशन व संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। प्रस्ताव पारित कर मोहिनी तोमर हत्याकांड में कोई ठोस सुराग नहीं मिलने और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। इस प्रकरण में अधिवक्ता आरोपियों की गिरफ्तारी बिना ठोस सबूत के करने पर सवाल उठाए। इस दौरान काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। संघर्ष समिति के सदस्य जय कुमार सक्सेना ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में जल्दबाजी की है। पुलिस अधिकारियों से मांग की गई थी कि जब तक ठोस सबूत नहीं मिले, तब अधिवक्ता आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाए। इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच नहीं की गई है। इस मामले को हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने बार एसोसिएशन को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था लेकिन पुलिस ने इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की है। पुलिस इस मामले की लीपापोती कर रही है। हमारी मांग है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed