{"_id":"59f2a8c24f1c1b8d698b7eb9","slug":"advocate-shot-dead-in-up-vrindavan-allegedly-over-a-property-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति विवाद पर देर रात अधिवक्ता को मारी गोली , मौत, अपराधी फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति विवाद पर देर रात अधिवक्ता को मारी गोली , मौत, अपराधी फरार
amarujala.com, Presented by: अरविंद
Updated Fri, 27 Oct 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
Crime
वृंदावन में दो अज्ञात लोगों ने एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात गुरुवार की है। संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद को लेकर अधिवक्ता की हत्या की गई है। वारदात के बाद घायल वकील को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मामले को गंभीरता से देखते हुए पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
Advocate shot dead in UP's Vrindavan allegedly over a property dispute, yesterday. Police investigation underway. pic.twitter.com/u6J848Fvw5
— ANI UP (@ANINewsUP) October 27, 2017
विज्ञापन
बता दें कि रामनगर कॉलोनी में गुरुवार रात करीब 10.15 बजे 45 वर्षीय अधिवक्ता राम गोपाल पुत्र ठाकुर भगवत सिंह खाना खाकर घर के बाहर परिक्रमा मार्ग में टहल यह थे। तभी पीछे से आये दो अज्ञात लोगों ने उन पर फायर कर दिया और जंगल की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
इस दौरान गोली अधिवक्ता की पीठ में लगी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।
सूचना मिलते ही मथुरा पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल अधिवक्ता को अपनी कार से नयति अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी हालत गंभीर थी। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन