{"_id":"619b9d6d2edbe0074b372b99","slug":"advocate-father-murder-case-shahganj-bhogipura-market-closed-demands-for-arresting-murder-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अधिवक्ता के पिता की हत्या के बाद गरमाया माहौल, नौ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बाजार बंद, दीवानी में क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: अधिवक्ता के पिता की हत्या के बाद गरमाया माहौल, नौ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बाजार बंद, दीवानी में क्रमिक अनशन
Tue, 23 Nov 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:17 AM IST
सार
धनतेरस को आगरा के शाहगंज में अधिवक्ता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अभी तक सभी आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
आगरा: परिवार से बात करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के भोगीपुरा में अधिवक्ता महान मुद्गल के पिता राम बहादुर मुद्गल की गोली मारकर हत्या के केस में फरार नौ आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सोमवार को पीड़ित परिवार के साथ भोगीपुरा बाजार में व्यापारियों ने बंदी करके धरना दिया। इसकी जानकारी पर थाना शाहगंज पुलिस पहुंची। निरीक्षक के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर बाजार खुल सका। इसके बाद दीवानी में भी अधिवक्ताओं ने क्रमिक अनशन किया।
विज्ञापन
दो नवंबर को हुई थी हत्या
दो नवंबर को राम बहादुर मुद्गल की हत्या की गई थी। इस मामले में महान मुद्गल ने 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें शिवांक उर्फ शिवांशु मुद्गल, तारकेश्वर, प्रशांत पचौरी, सैय्यद शानू, राहुल पचौरी, विकास पचौरी, रेखा, मुकेश शर्मा, सुमित पालीवाल, अनिल और राजीव नामजद थे। पुलिस ने दो आरोपियों शिवांशु और तारकेश्वर मुद्गल की गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। अभी बाकी नौ आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
बाजार में पुलिस सुरक्षा के लिए धरना
महान मुद्गल ने बताया कि घटना के बाद से भोगीपुरा बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। उनके पिता की सरेशाम गोली मारकर हत्या की गई थी। बाजार में बदमाशों का मूवमेंट है। इस पर उनके परिवार के लोग और व्यापारियों ने सोमवार को बाजार बंदी करके फरार आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं बाजार में पुलिस सुरक्षा के लिए धरना दिया। इसकी जानकारी पर थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार और व्यापारियों को आश्वासन दिया कि घटना में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। केस में सभी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। पुलिस के आश्वासन के बाद बाजार खुल गया। कुछ ही दुकानें बंद की गई थीं। उधर, आगरा एडवोकेट्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने दीवानी में क्रमिक अनशन किया। इनमें मुख्य रूप से प्रकाश नरायन शर्मा, अनिल तिवारी, अमीर अहमद, सुरेश परिहार, विनोद शुक्ला, गजेंद्र शर्मा बाबा, महान मुद्गल, राम भाई, अखिलेश शर्मा, देवेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे। अधिवक्ताओं ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली