फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocate dies in road accident

सड़क हादसे में अधिवक्ता की हुई मौत

Sat, 03 Jul 2021 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Advocate dies in road accident
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम जागीर भोगांव मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार अधिवक्ता की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव नगला नीम निवासी 46 वर्षीय अधिवक्ता राजेश यादव किशनी तहसील में बैठते थे। वह भोगांव में भी प्रैक्टिस कर चुके थे, वहीं पर किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से भोगांव जा रहे थे। तभी जागीर भोगांव मार्ग पर किसी वाहन ने अधिवक्ता को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में राजेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार कें लिए परिजनों को सौंप दिया। अधिवक्ता की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed