फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advance tax increased in bullion, tourism and shoe sectors, while it fell in the restAdvance tax increased in bullion, tourism and shoe sectors, while it fell in the rest

Agra News: सराफा, पर्यटन और जूता क्षेत्र में बढ़ा, बाकी में गिरा एडवांस टैक्स

Sat, 13 Dec 2025 02:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Advance tax increased in bullion, tourism and shoe sectors, while it fell in the restAdvance tax increased in bullion, tourism and shoe sectors, while it fell in the rest
प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त को स्मृति चिन्ह देते नेशनल चैंबर ऑफ़ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष
आगरा। आगरा जोन के फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा समेत 14 जिलों में सराफा, पर्यटन व जूता क्षेत्र में एडवांस टैक्स बढ़ा है। वहीं, मीट, टेक्सटाइल, हार्डवेयर, कोल्ड स्टोरेज, साबुन-डिटर्जेंट, कंसलटेंसी, मेडिकल क्लीनिक, कोचिंग जैसे क्षेत्रों में एडवांस टैक्स में कमी आई है। यह जानकारी आयकर अधिकारियों ने शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित एक होटल में नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के साथ मिलकर आयोजित संवादात्मक सत्र में दी। चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कानपुर उत्तर प्रदेश (वेस्ट) एंड उत्तराखंड अपर्णा करन रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग हमेशा व्यापारियों व उद्यमियों की आयकर संबंधी समस्याओं को निस्तारण करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब विभाग के पास ऐसी तकनीकी है जिससे हमें टैक्स डाटा उपलब्ध हो जाता है। किसी भी देश का विकास उसके करदाताओं पर निर्भर करता है। इसलिए कर भरिए और देश के योगदान में भागीदार बनिए।
विज्ञापन

इससे पहले प्रधान आयकर आयुक्त, कानपुर एसएस भदौरिया समेत कई आयकर अधिकारियों ने सत्र के दौरान आगरा जोन में एडवांस टैक्स और टीडीएस के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरूआत अपर्णा करन, संजय गोयल, संजय कुमार गोयल, विवेक जैन, संजय अग्रवाल, आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन एडवोकेट अनिल वर्मा, टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय कुमार कुलश्रेष्ठ, सीए एसोसिएशन के चेयरमैन गौरव सिंघल ने दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन, प्रार्थना जलान, आयकर प्रकोष्ठ के को-चेयरमैन राजकिशोर खंडलेवाल ने भी अपने विचार रखे। अंत में चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल व पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा ने आयकर संबंधी समस्याओं पर 10 सूत्री और प्री-बजट पर अपने सुझाव के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए 25 सूत्री मेमोरेंडम सौंपा।

कार्यक्रम में विवेक जैन, संजय अग्रवाल, केके पालीवाल, राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, सीए दीपेंद्र मोहन, रूपकिशोर अग्रवाल, राकेश चौहान, दीपक महेश्वरी, अनूप गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed