फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Admissions are declining, teachers are busy with census work, enrollment campaigns are affected by teacher duty, school staffing is reduced, and concerns are rising.

Agra News: दाखिले हो रहे कम, जनगणना में उलझे गुरुजी, शिक्षकों की ड्यूटी से नामांकन अभियान प्रभावित, स्कूलों में घटा स्टाफ और बढ़ी चिंता

Mon, 20 Apr 2026 01:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Admissions are declining, teachers are busy with census work, enrollment campaigns are affected by teacher duty, school staffing is reduced, and concerns are rising.
आगरा। परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र के साथ शुरू हुआ नामांकन अभियान इस बार गति नहीं पकड़ पा रहा है। इसकी वजह है शिक्षकों की जनगणना कार्य में लगी ड्यूटी। जिससे विद्यालयों की शैक्षणिक और नामांकन से जुड़ी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन


यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिला महामंत्री राजीव वर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में शिक्षक जनगणना कार्य में व्यस्त हैं, जिसके कारण स्कूलों में बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया सुचारू रूप से नहीं चल पा रही। उन्होंने कहा कि नए सत्र की शुरुआत में हर साल नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाता है, लेकिन इस बार हालात अलग हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अभिभावकों तक पहुंच बनाकर बच्चों का नामांकन कराने का अभियान धीमा पड़ गया है। कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते न तो नामांकन कार्य ठीक से हो पा रहा है और न ही अन्य शैक्षणिक गतिविधियां संचालित हो पा रही हैं। ऐसे में विभागीय लक्ष्य हासिल करना चुनौती बनता जा रहा है। कहा कि संगठन की मांग है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के साथ शिक्षा व्यवस्था के बीच संतुलन बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों के भविष्य से जुड़ी प्रक्रियाएं प्रभावित न हों। संगठन की यह भी अपील है कि शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर शैक्षणिक कार्यों में ही लगाया जाए, जिससे नामांकन बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed