फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Admission process continues in Agra College

Agra: आगरा काॅलेज में प्रवेश प्रक्रिया...एमए मनोविज्ञान के लिए होगी काउंसलिंग, इस गलती पर निरस्त होगा आवेदन

Fri, 25 Jul 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:01 AM IST
सार

आगरा काॅलेज में प्रवेश प्रकिया जारी है। एमए मनोविज्ञान के सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए शुक्रवार को काॅलेज में काउंसलिंग की जाएगी। इसमें हिस्सा न लेने वालों का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Admission process continues in Agra College
आगरा कॉलेज Agra College - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा कॉलेज नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए न केवल कटऑफ लिस्ट जारी कर रहा है, बल्कि काउंसलिंग के जरिये विद्यार्थियों को प्रवेश भी दे रहा है। स्नातक और परास्नातक कोर्स में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एमए मनोविज्ञान की 40 सीटों पर सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में सुबह 10:30 बजे से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को अपने साथ सभी मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लानी होंगी।
विज्ञापन


 

उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में अगर कोई हिस्सा नहीं लेता है, तो संबंधित विद्यार्थी का प्रवेश अपने आप निरस्त हो जाएगा। उसकी जगह प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। कॉलेज की ओर से चयनित किए गए विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी सूचनाएं व्यक्तिगत रूप से भी दी गई हैं, ताकि वह समय पर काउंसलिंग में आ सकें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed