फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   administration no capture land in shaheed family

शहीद के परिवार को पट्टा मिली जमीन पर 22 साल बाद भी नहीं मिला कब्जा

Sun, 25 Jul 2021 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
administration no capture land in shaheed family
बाह। कारगिल की जंग में शहीद हुए बाह के कोरथ गांव के नायब सूबेदार लायक सिंह के परिवार को पट्टे में मिली जमीन पर 22 साल बाद भी सरकार कब्जा नहीं दिला सकी है। उपेक्षा का आलम यह है कि शहादत दिवस पर भी परिवार के आंसू पोंछने कोई नहीं पहुंचता।
विज्ञापन

कारगिल शहीद नायब सूबेदार लायक सिंह के परिवार को 10 बीघा जमीन का पट्टा मिला था। तब से 22 साल बीत गए। जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका है। शहीद लायक सिंह के भाई सतेंद्र सिंह ने बताया कि जमीन पर कब्जे के लिए विभिन्न स्तरों पर शिकायत की गई। लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इतना ही नहीं उनके घर के ऊपर से बिजली की लाइन खींच दी है। एचटी लाइन का बनाया जाल दीवार को छूता है। इसकी शिकायत भी शिकायत किसी ने नहीं सुनी। मां रामश्री को पेंशन का आश्वासन मिला था। पेंशन के इंतजार में वह भी 2015 में चल बसी। सैनिक बोर्ड द्वारा भी उनकी समस्या जानने का कभी प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पहले शहादत दिवस पर एसडीएम श्रद्धांजलि देने के लिए आए थे, उसके बाद से किसी ने परिवार की कोई सुधि नहीं ली। तब से शहादत दिवस पर भी परिवार की कोई सुध लेने को नहीं आता। लायक सिंह के नाम पर गांव में बना शहीद मार्ग भी उखड़ा पड़ा है। वीरनारी शकुंतला देवी ने 2001 में शहीद स्मारक बनवाया। उसमें ग्राम पंचायत नेे सोलर लाइट लगवाई थी, जो खराब होने पर पिछले साल उखाड़ ली गई।
इसी तरह कारगिल में शहीद हुए मलूपुर के धर्मवीर सिंह के परिजन सरकार की वादा खिलाफ से खिन्न हैं। शहीद की बहन बबिता ने बताया कि सरकार ने और तो सभी वादे पूरे किए लेकिन परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही थी। काफी प्रयासों के बाद भी नौकरी नहीं दी गई।

बताया कि धर्मवीर दो भाइयों में बडे़ थे, छोटे भाई रवि की करंट लगने से मौत हो गई। चार बहनों में सभी की शादी हो चुकी है। घर में छोटे भाई रवि की पत्नी और लड़का, शहीद की मां श्रीमती के साथ रहती है। मां आज भी धर्मवीर को भुला नहीं सकी हैं। त्योहार पर पहले धर्मवीर के लिए खाना निकालती हैं। इसके बाद ही परिवार के अन्य लोग खाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed