फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Administration freed 310 bighas of land in two months

दो महीने में प्रशासन ने 310 बीघा जमीन कराई मुक्त

Thu, 29 Jul 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Administration freed 310 bighas of land in two months
मैनपुरी। दो माह में प्रशासन ने ग्रामसभा और तालाब की 310 बीघा जमीन से रसूखदारों के कब्जे हटवाए हैं। कब्जा हटाने के लिए चलाए गए अभियान में कब्जे हटाकर 53 लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। राजस्व कर्मियों द्वारा चिह्नित की गई जमीन से कब्जे हटने तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

शासन और हाईकोर्ट के निर्देश पर जिले में सरकारी जमीनों से कब्जे हटाने का अभियान चल रहा है। राजस्व कर्मियों द्वारा कब्जे की चिह्नित की गई और ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर पैमाइश के बाद तहसील क्षेत्र में संबंधित एसडीएम ने पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम की मदद से कब्जे हटवाए हैं।
विज्ञापन

कई स्थानों पर रसूखदारों ने तालाब और ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करके खेती करनी शुरू की तो कई स्थानों पर कब्जा करके स्थायी और अस्थायी निर्माण कर लिया। दो महीने में कब्जा मुक्त कराई गई 310 बीघा जमीन को ग्रामसभा की सुपुर्दगी में देकर दोबारा कब्जा करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। जबकि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले 53 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-एक
तहसील भोगांव की ग्रामसभा अहिरवा में रसूखदारों ने फर्जी पट्टों के आधार पर ग्रामसभा की 110 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया। कब्जा करके खेती करनी शुरू कर दी। ग्राम प्रधान की शिकायत पर जांच और पैमाइश के बाद एसडीएम सुधीर कुमार ने सरकारी जमीन से कब्जा हटवाकर जमीन को ग्रामसभा के नाम दर्ज करा दिया। कब्जे वाली जमीन पर खड़ी फसल कुर्क की गई।
केस-दो
तहसील करहल के गांव चंदीकरा, पैरार शाहपुर, गढिय़ा, सहन, सौज में रसूखदारों द्वारा तालाब और ग्रामसभा की 100 बीघा से अधिक जमीन पर कब्जा करके खेती शुरू की गई। एसडीएम रतन वर्मा ने अभियान चलाकर सभी जमीनों से रसूखदारों के कब्जे हटवा दिए। स्थायी कब्जों को जेसीबी से हटवाया गया। 10 लोगों के खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जा करने पर कार्रवाई भी की गई।

वर्जन
सरकारी जमीनों पर किए गए कब्जे को राजस्व कर्मियों से चिन्हित कराया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पैमाइश भी कराई गई है। पैमाइश में मिले कब्जे हटाए गए हैं। जिले में सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान जारी रहेगा।
बी. राम, एडीएम
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed