फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   administration alert on juma namaz

प्रशासन रहा अलर्ट, जुमे की नमाज पर किया गश्त

Fri, 27 Dec 2019 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
administration alert on juma namaz
27एमएनपी-07-शहर के आगरा रोड पर पुलिस बल के साथ गश्त करते एसडीएम रजनीकांत पांडेय व सीओ अभय नरायन राय - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बरती जा रही सतर्कता के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते जिले भर में अलर्ट रहा। सुबह से ही सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस टीम के साथ गश्त पर रहे। इस बीच जिलेभर में लोगों को जागरूक करने के लिए सीएए से जुड़े पत्रक बांटे गए।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले को बीस सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस टीम की तैनाती की गई है। शहर में एसडीएम सदर रजनीकांत और सीओ सिटी अभयनरायन राय ने पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त किया। इसके साथ ही मिश्रित आबादी के साथ ही मुस्लिम कालोनियों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था रही। जुमे की नमाज के वक्त मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने यहां मौजूद लोगों को सीएए से जुड़े पत्रक बांटे। पत्रक बांटने का उद्देश्य लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना है। साथ ही कानून से जुड़ी सटीक जानकारी लोगों तक पहुंचना है। इसके अलावा गांव-कस्बों में भी प्रशासन अलर्ट रहा। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार पांडेय भी जिलेभर में नजर बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस टीमें सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रहीं। पीआरओ सैल की ओर से सभी ग्रुप में एसपी का संदेश भी भेजा गया, जिसमें आम लोगों से अपील की गई है कि कोई आपत्तिजनक पोस्ट करे तो उसकी जानकारी उनके नंबर पर दी जाए। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलेभर में सतर्कता बरती जा रही है। सोशल मीडिया पर भी एक्सपर्ट टीमें लगातार नजर रखे हुए हैं। अगर किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट की तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अजय कुमार पांडेय, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed