फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Adjustment will be done on the basis of student-teacher ratio

Agra News: विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात के आधार पर होगा समायोजन

Sat, 17 Aug 2024 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Aug 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Adjustment will be done on the basis of student-teacher ratio
कासगंज। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के जिले के अंदर समायोजन के लिए शासन स्तर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी-शिक्षक के अनुपात के आधार पर समायोजन होगा। शनिवार से समायोजन की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। जिले में 1263 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में 120135 बच्चे शिक्षारत हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 30 बच्चों पर एक शिक्षक, 45 बच्चों पर दो, 60 बच्चों पर तीन तथा 90 बच्चों पर चार शिक्षकों की जरूरत होती है, लेकिन जिले में कहीं बच्चे अधिक हैं तो शिक्षक कम है, कहीं बच्चे कम हैं तो शिक्षक अधिक है। स्कूलों में गड़बड़ाए छात्र-शिक्षक अनुपात को दुरुस्त करने के लिए शिक्षकों का जिले के भीतर समायोजन कराया जाएगा। आरटीई के नियमों के तहत विद्यालयों की आवश्यकता के अनुरूप शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। अधिक शिक्षक वाले विद्यालयों में से शिक्षकों को आवश्यकता वाले विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों से 25 विद्यालयों का विकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed