{"_id":"62e2c6736f2144031319b463","slug":"adjustment-mainpuri-news-agr541680961","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के समायोजन का आदेश हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के समायोजन का आदेश हुआ जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं के समायोजन का आदेश जारी कर दिया गया है। प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आदेश जारी होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है।
शासनादेश में कहा गया है कि मानक से अधिक शिक्षकों की तैनाती वाले स्कूलों से शिक्षकों को हटाया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में न्यूनतम तीन शिक्षकों की तैनाती होगी। सरप्लस अध्यापकों के समायोजन में सबसे पहले वो सीनियर टीचर (जिनके विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने से शासनादेश 2009 के मानक में विचलन पैदा हुआ है, का वरिष्ठ से कनिष्ठ के अवरोही क्रम में) का ट्रांसफर/समायोजन होगा। सरप्लस शिक्षक वाले विद्यालय से जो विद्यालय में पहले आया था, उसे पहले विकल्प मिलेगा। पिछड़े ब्लॉकों से ट्रांसफर की संभावना नगण्य, वहां सरप्लस शिक्षकों की संख्या पहले से ही नगण्य है। समायोजन 30 अप्रैल, 2022 की छात्र संख्या के अनुसार होगा। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि समायोजन/स्थानांतरण का आदेश जारी हुआ है। शासनादेश का पालन करते हुए जनपद में प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा।
जनपद स्तर पर कमेटी का होगा गठन
शिक्षकों के समायोजन/स्थानांतरण के लिए जनपद स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में जिलाधिकारी अध्यक्ष, सीडीओ उपाध्यक्ष, प्राचार्य डायट, वित्त और लेखाधिकारी और बीएसए सदस्य के रूप में शामिल होंगे।