फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Adhya Devon with Mangal Kamna

मंगल कमना के साथ अध्या देवोन को

Fri, 04 Nov 2022 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Adhya Devon with Mangal Kamna
कासगंज। देवोत्थान एकादशी के मौके पर घर-घर में देवों को जागृत कर पूजा-अर्चना की गई। मंगल कामना के साथ उठो देव, बैठो देव के बोल गुनगुनाकर परंपरागत तरीके से पूजा की गई। देवों को प्रिय गन्ना, शकरकंद, सिंघाड़ा समेत अन्य पकवान अर्पित किए गए।
विज्ञापन

पर्व के मौके पर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। चार माह से सो रहे देव को जगाने के लिए सुबह से तैयारियां शुरू हो गईं। तरह तरह के पकवान तैयार किए गए। इसके बाद घरों पर आकर्षक रंगोली सजाकर देवों की आकृति बनाई गई तो वहीं जिन लोगों को रंगोली सजाना नहीं आता उनके द्वारा बाजार से पूजा के कलंडर की खरीदारी की।
विज्ञापन

इसके बाद विधि विधान से घरों में देवों को नई फसल गन्ना, सिंघाडे़, शकरकंद, कपास आदि भेंट की तो वहीं महिलाओं ने व्रत रखकर विष्णु भगवान का पूजन किया। शाम को गन्ने का मंडप बनाकर शंख, घंटे, थाल बजाकर श्रद्धालुओं ने ...जागो देव उठो देव, कहकर देवताओं को उठाया। साथ ही परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed