फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADG inspected the preparations for the training of recruit constables

Agra News: एडीजी ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की तैयारियां देखीं

Wed, 11 Jun 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
ADG inspected the preparations for the training of recruit constables
नई पुलिस लाइन का निरीक्षण करते अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मुरादाबाद अमित 
कासगंज। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मुरादाबाद के अपर पुलिस महानिदेशक अमित चंद्रा ने बुधवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जून से शुरू होगा। इसमें दो बैच में 884 रिक्रूट आरक्षियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। एडीजी ने पुलिस लाइन का दौरा करके आवश्यक संसाधनाें, मूलभूत सुविधाओं को परखा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन और प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यूपी सरकार की ओर से बीते दिनों सिपाही भर्ती परीक्षा कराई गई थी। इसमें चयनित रिक्रूट आरक्षियों को ट्रेनिंग दी जानी है। कासगंज पुलिस लाइन में 884 रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग 17 जून से होगी। दो बैच में रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले बैच में 384 रिक्रूट आरक्षी शामिल होंगे। जबकि दूसरे बैच में 500 रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम से पहले बुधवार को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के एडीजी अमित चंद्रा तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन में मौजूद संसाधनों और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed