{"_id":"5def657f8ebc3e87fc6b7ce4","slug":"adg-ajay-anand-reach-mathura-inaugurating-liu-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एडीजी ने किया एलआईयू कार्यालय का शुभारंभ, थानों का निरीक्षण कर पुलिस को दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी ने किया एलआईयू कार्यालय का शुभारंभ, थानों का निरीक्षण कर पुलिस को दिए ये निर्देश
Wed, 11 Dec 2019 12:24 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
एडीजी अजय आनंद
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद को मथुरा में सब कुछ सही मिला। महिला थाना और थाना सदर बाजार के निरीक्षण में कोई खामी नहीं मिली। उन्होंने एलआईयू कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को एडीजी अजय आनंद दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे। नोडल अफसर के नाते एडीजी ने सबसे पहले थाना सदर बाजार का निरीक्षण किया। कोई खामी न मिलने पर उन्होंने अपराधों पर अंकुश के निर्देश लगाने को दिया। इसके बाद उन्होंने एलआईयू कार्यालय का शुभारंभ किया।
एलआईयू से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की जानकारी ली। रजिस्टर पुराने होने पर नाराजगी जताई। जल्द ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला थाने का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक उपासना सिंह को महिला संबंधी मामलों को तत्काल निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एडीजी अजय आनंद ने कहा कि कोशिश यह करें कि परिवार टूटे नहीं। इस दौरान एसएसपी शलभ माथुर, एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी राकेश कुमार, सीओ सदर रमेश तिवारी, एलआईयू इंस्पेक्टर केपी कौशिक मौजूद रहे।

Trending Videos
एडीजी ने टूट रहे परिवार की काउंसलिंग की
दिल्ली के उत्तम नगर निवासी नितिन अग्रवाल का विवाह मथुरा के बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रहने वाली अंजली से एक साल पहले हुआ था। पिछले काफी दिनों से परेशान विवाहिता ने पुलिस का सहारा लिया।
मंगलवार को होने वाली पहली काउंसलिंग में एडीजी अजय आनंद ने दंपती और उनके परिवार को काफी देर तक समझाया। एडीजी ने कहा कि विघटन की बजाय प्यार से दंपती अपने परिवार को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएं।